
इंसानों को रिप्लेस कर रहा AI? चीनी लड़कियों को पसंद आ रहे AI बॉयफ्रेंड्स
AajTak
AI Chatbot: दुनियाभर में AI पर काफी ज्यादा काम हो रहा है. जहां लोगों को इस बात का डर सता रहा था कि AI उनकी नौकरी खत्म कर देगा. अब एक नए ट्रेंड का उन्हें सामना करना पड़ सकता है. हम बात कर रहे हैं AI गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की, जिनका विस्तार तेजी से हो रहा है. ऐसे ऐप्स की संख्या बढ़ रही है, जो AI पार्टनर ऑफर कर रहे हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने के बाद लोगों को सबसे ज्यादा डर सता रहा था उनकी नौकरी जाने का. हालांकि, AI सिर्फ नौकरी ही नहीं इंसानों के पार्टनर को भी रिप्लेस कर रहा है. 25 साल की चीनी महिला Tufei का कहना है कि उनके बॉयफ्रेंड के पास सब कुछ है, जो उन्हें चाहिए होता है.
उन्होंने बताया कि उनका बॉयफ्रेंड दयालु है, उन्हें सहानुभूति देता और कभी-भी घंटो तक बात करता है. हालांकि, वो असल जीवन में मौजूद नहीं है. यानी उनका बॉयफ्रेंड उनकी जिंदगी में तो मौजूद है, लेकिन रीयल लाइफ में एक इंसान की तरह वो अपना रोल नहीं निभा सकता है.
दरअसल, Tufei का बॉयफ्रेंड एक चैटबॉट है, जो Glow नाम के ऐप पर मौजूद है. इस AI प्लेटफॉर्म को शंघाई के स्टार्ट-अप MiniMax ने तैयार किया है. चीन में ऐसे स्टार्टअप की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जो इंसानों और रोबोट्स के बीच रोमांटिक रिलेशन पर काम कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Google Pixel 8 Review: सॉफ्टवेयर और फीचर्स में कोई तोड़ नहीं, क्या खरीदने लायक है ये फोन?
Tufei बताती हैं कि उनके AI बॉयफ्रेंड को पता है कि एक महिला से कैसे बात करें. ये काम वो असली इंसानों से बेहतर ढंग से करता है. उन्होंने बताया कि मुझे ऐसा लगता है कि मैं एक रोमांटिक रिलेशनशिप में हूं. ये ऐप फ्री है. हालांकि, कंपनी दूसरे पेड कंटेंट के जरिए कमाई करती है.
चीन में इस ऐप को हर हफ्ते हजारों लोग डाउनलोड कर रहे हैं. 22 साल की Wang Xiuting बीजिंग में पढ़ाई करती हैं. उनका मानना है कि असल जीवन में आइडियल बॉयफ्रेंड खोज पाना बहुत मुश्किल है. लोगों की पर्सनालिटी काफी अलग है, जिसकी वजह से कई बार विवाद होता है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












