
इंडिया बनाम भारत: बीजेपी का 'भारत कार्ड' कैसे 24 घंटे में मास्टर स्ट्रोक बन गया
AajTak
इंडिया गठबंधन बनने के बाद विपक्ष सही ट्रैक पर जा रहा था. पर बीजेपी के फेंके गए जाल में हर बार की तरह इस बार भी उलझ कर रहा गया है विपक्ष. इंडिया की जगह भारत अगर किसी जगह लिख ही दिया गया तो इस तरह पहाड़ उठा लेने से जनता की हमदर्दी नहीं मिलने वाली है.
देश के नाम पर बावेला क्यों मचा? हुआ तो सिर्फ इतना ही न कि राष्ट्रपति के नाम पर प्रकाशित एक निमंत्रण पत्र पर 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा था. लेकिन, इसे 'इंडिया' के लिए खतरा मानते हुए विपक्ष ने 24 घंटे के दौरान जो जो किया और कहा, वो भाजपा की चाल को मास्टर स्ट्रोक में बदल गया. अब बात बयानों से बढ़कर विरोध प्रदर्शन के स्तर तक पहुंच गई है. बंगाल में टीएमसी ने 'भारत' के विरोध में रैली निकाली है.
बीजेपी ने भारत के नाम का एक जाल बिछाया, और विपक्ष पूरी तरह फंस गया.
अगर विपक्ष के बौखलाहट भरे बयानों को पैमाना माने तो तय है कि बीजेपी ने एक बार फिर मास्टर स्ट्रोक मारा है. पिछले करीब 48 घंटे से लगातार देश में इंडिया बनाम भारत की ही चर्चा हो रही है.विपक्ष के बहुत से वरिष्ठ नेताओं की ओर से जो बयान आएं हैं उनसे यही लगता है कि विपक्ष बौखलाहट में है.हर बार ऐसा ही होता है विपक्ष की गाड़ी ठीक ढंग से चल रही होती है कि उसे फोकस बदलना पड़ जाता है.हर बार यही होता है कि विपक्ष बीजेपी के फेंके गए जाल में बुरी तरह फंस जाता है. इंडिया बनाम भारत के मुद्दे पर गठबंधन के सारे नेता इस तरह हमलावर हुए हैं जैसे उनके एक साथ मिलकर हमला करने बीजेपी बैकफुट पर आ जाएगी. पर विपक्ष को यह सोचना होगा यह मुद्दा ऐसा था ही नहीं कि सारी पार्टियां अपनी पूरी ऊर्जा लगाकर एक साथ बीजेपी पर हमलावर हो जाएं.यह इतना सेंसेटिव मुद्दा है कि विपक्ष जितना इसको लेकर मुखर होगा उतना ही जनता में उसकी भद पिटेगी.और यही हुआ भी है.
देशभक्ति की क्लास चलवाने वाले केजरीवाल क्या कहेंगे जनता से
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सुनिए ‘अगर कुछ पार्टियों का गठबंधन इंडिया बन जाता है, तो क्या वे देश का नाम बदल देंगे? देश 140 करोड़ लोगों का है, किसी पार्टी का नहीं. आइए मान लें कि अगर इंडिया गठबंधन अपना नाम बदलकर भारत कर देता है, तो क्या वे भारत का नाम बदलकर बीजेपी कर देंगे? यह कैसा मजाक है? बीजेपी सोच रही है कि उनके वोटों की संख्या कम हो जाएगी इसलिए उन्हें भारत का नाम बदल देना चाहिए.’ अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘ये क्या मजाक है. ये देश है. इसका नाम महज इसलिए बदला जा रहा है क्योंकि इंडिया अलायंस बन गया. ऐसा करना देश के साथ गद्दारी है. आम जनता के इमोशन से खेलने में माहिर दिल्ली के सीएम भी ऐसी गलती करेंगे ये समझ में नहीं आया.राष्ट्रभक्ति का नया कोर्स शुरू करने वाले,दिल्ली में जगह-जगह तिरंगा लहराने वाले,कई राज्यों में तिरंग यात्रा निकाल चुके अरविंद केजरीवाल ने जोश में आकर तो यह कह दिया कि भारत नाम करना देश के साथ गद्दारी है. पर जनता के बीच जब जाएंगे तो क्या यही समझाएंगे कि जितनी देशभक्ति इंडिया में है उतनी भारत में नहीं है.
अब जरा देश की सबसे बड़ी पार्टी के नेता जयराम रमेश की भी सुनिए, ये सीधे इसे संविधान पर हमला बताते हैं. "मोदी इतिहास के साथ छेड़छाड़ और इंडिया को बांटना जारी रख सकते हैं, जो भारत है, जो राज्यों का संघ है. लेकिन हम नहीं रुकेंगे. आख़िरकार 'इंडिया' गठबंधन के घटक दलों का मक़सद क्या है? ये भारत है- ब्रिंग हार्मनी, एमिटी, रिकंसिलिएशन एंड ट्रस्ट. जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










