
इंडिया चाहता है: कुदरत का गुस्सा बादलों के रूप में क्यों फट रहा है?
ABP News
हर साल ऐसी ही तस्वीरें आती हैं. मैदानी इलाकों में कभी चेन्नई डूबती है तो कभी हैदराबाद और मुंबई. तो क्या कुदरत के साथ छेड़छाड़ का अंजाम है ये तबाही. आखिर क्यों जानलेवा हो रहा है मौसम ?
नई दिल्ली: बारिश, बाढ़, बादल फटना, फ्लैश फ्लड और इन सबसे होने वाली तबाही की वजह आखिर क्या है. क्यों कुदरत का कहर इंसानी बस्तियों पर बरस रहा है. चाहे पहाड़ हों या मैदानी इलाके हर तरफ तबाही है. इस साल भी पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर से डरा देने वाली तस्वीरें आ रही हैं. जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. दूसरी तरफ महाराष्ट्र में सैलाब का सितम है. हर साल ऐसी ही तस्वीरें आती हैं. चाहे वो उत्तराखंड में केदारनाथ की त्रासदी हो या पिछले साल फ्लैश फ्लड से हुई तबाही. मैदानी इलाकों में कभी चेन्नई डूबती है तो कभी हैदराबाद और मुंबई. तो क्या कुदरत के साथ छेड़छाड़ का अंजाम है ये तबाही. आखिर क्यों जानलेवा हो रहा है मौसम.More Related News













