
इंडिगो की फ्लाइट में BSF जवान का हुआ सम्मान, बॉर्डर पर साथियों की रक्षा करने के दौरान हुए थे घायल, VIDEO
AajTak
इंडिगो की फ्लाइट में यह ऐलान हुआ कि सात और आठ मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राजप्पा बी.डी. ने जम्मू क्षेत्र में भारी गोलाबारी के बीच अपने साथियों की सहायता करते हुए गंभीर रूप से चोट खाई, हम उनका सम्मान करते हैं.
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया है. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया. इसके बाद जब पाकिस्तान की तरफ से हमले की कोशिश की गई तो भारतीय सेना ने पड़ोसी देश में हवाई हमले कर उसके 11 सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया. पूरी दुनिया में भारत के इस ऑपरेशन की चर्चा है और पाकिस्तान के आतंक परस्त चेहरे की पोल अब खुल चुकी है.
BSF जवान के लिए बजीं तालियां
ऑपरेशन सिंदूर में शामिल एयर वॉरियर्स से मिलने के लिए पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आदमपुर एयरबेस का दौरा किया था. इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों का हौसला बढ़ाया और भारत के एयर डिफेंस सिस्टम की सराहना की थी. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जम्मू कश्मीर में सीमा से सटे रिहायशी इलाकों पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार गोलाबारी की जा रही थी, जिसका सीमा सुरक्षा बलों के जवानों ने माकूल जवाब दिया.
बीएसएफ के ऐसे ही एक वीर जवान को इंडिगो की फ्लाइट में यात्रा के दौरान सम्मानित किया गया है. बीएसएफ ने एक्स पर किए अपने एक पोस्ट में बताया कि 10 जून 2025, इंडिगो दिल्ली-बेंगलुरु के क्रू मेंबर्स की तरफ से बीएसएफ की 165 बटालियन के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राजप्पा बी.डी. को सम्मानित किया गया. उन्हें ऑपरेशन सिंदूर में दिखाई गई वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और देश के लिए समर्पण की वजह से फ्लाइट में यह सम्मान मिला है.
साथियों की रक्षा के दौरान हुए घायल
एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में फ्लाइट में हो रही अनाउंसमेंट में कहा गया, 'इस फ्लाइट में एक बेहद खास यात्री का सम्मान करना हमारे लिए गौरव की बात है. सात और आठ मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राजप्पा बी.डी. ने जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारी गोलाबारी के बीच अपने साथियों की सहायता करते हुए गंभीर रूप से चोट खाई थी. उनके साहसिक काम के लिए हम उनका सम्मान करते हैं.'

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










