
इंटरनेशनल लॉन्जरे ब्रांड Victoria's Secret के कैम्पेन का हिस्सा बनीं प्रियंका चोपड़ा
AajTak
प्रियंका चोपड़ा के बयान के मुताबिक वह अपने इस प्रोजेक्ट के लिए उत्साहित हैं. उनके फिल्मी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों रुसो ब्रदर्स की सीरीज सिटाडेल में काम कर रही हैं. इसके अलावा उनके पास मेट्रिक्स 4, टेक्स्ट फॉर यू संग अन्य फिल्में हैं.
प्रियंका चोपड़ा जोनस बॉलीवुड की एक्ट्रेस से इंटरनेशनल स्टार बन गई हैं. हॉलीवुड संग दुनियाभर में पहचान बनाने के बाद प्रियंका चोपड़ा एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट में काम कर रही हैं और बड़े ब्रांड्स का हिस्सा बन रही हैं. अब उनके ब्रांड्स की लिस्ट में विक्टोरियाज सीक्रेट का नाम भी जुड़ गया है. विक्टोरियाज सीक्रेट इंटरनेशनल लॉन्जरे ब्रांड है, जिसमें अब प्रियंका एक प्रवक्ता की भूमिका निभाने जा रही हैं. विक्टोरियाज सीक्रेट ने अन्य सेलेब्स सहित प्रियंका चोपड़ा को अपना प्रवक्ता चुना है. इसमें प्रियंका के साथ फीफा वर्ल्ड कप की विजेता Megan Riponoe, मॉडल Adut Akech, चीनी स्किएर और वीमेंस स्पोर्ट्स अधिवक्ता Eileen Gu, ब्रिटिश मॉडल Paloma Elsesser और ब्राजीलियन ट्रांसजेंडर मॉडल Valentina Sampaio होंगी.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












