
इंजीनियरिंग की पढ़ाई, बम बनाने का मास्टर और पत्नी बसंती को बनाया मरियम... आतंकी शाहनवाज का कच्चा-चिट्ठा
AajTak
शाहनवाज का नाम सबसे पहले तब सामने आया जब पुणे पुलिस ने दो लोगों इमरान और यूसुफ को पकड़ा. ये दोनों मोटरसाइकिल चोरी करते हुए पकड़े गए थे. शाहनवाज मौके से फरार हो गया था. इस पर 3 लाख का इनाम घोषित किया गया था. शुरुआत में पुणे पुलिस को लगा था कि ये छोटे चोर हैं. मगर, पूछताछ में पता चला कि ये चोर नहीं बल्कि ISIS के आतंकवादी हैं.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS के संदिग्ध आतंकी शाहनवाज उर्फ शैफी और उसके साथी रिजवान व अरशद को अरेस्ट किया है. शाहनवाज के ठिकाने से आईईडी बनाने का सामान और पिस्टल बरामद हुआ है. जांच और पूछताछ में ये बात सामने आई है कि ये सभी अलग-अलग तंजीम से ऑनलाइन जुड़े हुए थे. इन लोगों ने अहमदाबाद (गुजरात) में रेकी की थी. शाहनवाज माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. इसने हिंदू लड़की से शादी की, जिसका नाम बसंती पटेल था, जो कि धर्म परिवर्तन करने के बाद मरियम बन गई.
स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल ने बताया कि तीन लोगों पर पिछले महीने एनआईए ने इनाम रखा था. इसमें मोहम्मद शाहनवाज भी एक था. उसे जैतपुर दिल्ली और अरशद को मुरादाबाद व रिजवान को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है. इसके ठिकाने हथियार और आईईडी बनाने का सामान और जेहादी लिटरेचर बरामद हुआ है.
इंजीनियरिंग की पढ़ाई का आतंक में इस्तेमाल!
उन्होंने बताया कि इन लोगों ने पश्चिमी और उत्तरी भारत में रेकी की. यहां काफी दिन बिताए. इनको अलग-अलग टास्क दिया गया था. माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई के चलते शाहनवाज को ब्लास्ट का नॉलेज था. इसने बम बनाने के कई प्रयोग किए. इसे इंटरनेट का भी बहुत नॉलेज है. इसकी पत्नी बसंती पटेल जो इस्लाम धर्म अपनाने के बाद मरियम बन गई, वो अभी फरार है. शाहनवाज हजारी बाग का रहने वाला है.
आजमगढ़ का रहने वाला है मौलाना रिजवान
वहीं अरशद वारसी झारखंड का रहने वाला है. उसने अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. मोहम्मद रिजवान मौलाना है और आजमगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. इसने कंप्यूटर साइंस से बीटेक की पढ़ाई की है. इन लोगों को अधिक से अधिक लोगों की जान लेने के लिए ब्लास्ट करने थे. साथ ही इसमें कई बड़े लोगों को भी टारगेट करना है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












