
आ गए दुनिया के बेस्ट ANC वाले TWS, AirPods Pro 3 के फीचर कर देंगे हैरान, इतनी है कीमत
AajTak
Apple Awe Dropping Event 2025: Apple ने तीन साल बाद नेक्स्ट जनरेशन AirPods Pro 3 को लॉन्च कर दिया है. AirPods Pro 2 की तुलना में कंपनी ने कई न्यू अपग्रेड्स और यूजफुल फीचर दिए हैं. कंपनी का दावा है कि ये दुनिया के बेस्ट ANC वाले बड्स हैं. आइये इसके फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं.
Apple AirPods Pro 3 को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि ये दुनिया के बेस्ट ANC वाले TWS हैं. इसके अंदर वायस ट्रांसलेशन, हार्ट ट्रैकिंग दी हैं.इसमें IP57 स्वेट और वाटर रेजिस्टेंस का भी फीचर मिलता है.
Apple ने तीन साल बाद नेक्स्ट जनरेशन AirPods को लॉन्च किया है. 2023 में Apple ने AirPods Pro 2 को अनवील किया था. उस दौरान इसमें डस्ट रेजिस्टेंस और USB-C चार्जिंग केस दिया गया था. दोबारा लेटेस्ट AirPods Pro 3 पर आते हैं और बताते हैं कि इसका वॉयस ट्रांसलेशन फीचर काफी खास है.
क्या AirPods Pro 3 कई भाषाओं में लाइव ट्रांसलेशन सपोर्ट करता है?
AirPods Pro 3 के अंदर यूजर्स को रियल टाइम ट्रांसलेशन की सुविधा मिलती है. ये विदेशी भाषा को बिना किसी परेशानी की ट्रांसलेट करने में सक्षम है. इससे आप किसी भी अनजान भाषा में बोलने वाले शख्स से कम्युनिकेट कर सकेंगे.
उदाहरण के रूप में समझें तो अगर आप किसी विदेशी भाषा बोलने वाले शख्स से मिलते हैं और जब वह अपनी स्थानीय लैंग्वेज में बात करता है तो आप उसे समझ नहीं पाते हैं.
यह भी पढ़ें: Apple CEO ने दिखाया iPhone 17 Pro का नया कलर, 'भगवा एडिशन' नाम से वायरल













