Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
      • 8world
आसान होगा सर्दियों में लद्दाख जाना! जल्द होगा श्रीनगर-लेह हाइवे पर Z-मोड़ टनल का उद्घाटन

आसान होगा सर्दियों में लद्दाख जाना! जल्द होगा श्रीनगर-लेह हाइवे पर Z-मोड़ टनल का उद्घाटन

AajTak
Wednesday, January 08, 2025 06:54:49 PM UTC

6.5 किलोमीटर लंबी यह सुरंग लद्दाख क्षेत्र में देश की रक्षा जरूरतों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है और यह केंद्र शासित प्रदेश को देश के बाकी हिस्सों से भी जोड़ती है. प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के निर्माण में शामिल एक अधिकारी के अनुसार, अगर मौसम अच्छा रहा तो पीएम मोदी खुद जाकर सुरंग का उद्घाटन कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को श्रीनगर-लेह नेशनल हाइवे पर 2,400 करोड़ रुपये की लागत से बनी स्ट्रेटेजिक जेड-मोड़ टनल का उद्घाटन कर सकते हैं, जो लद्दाख क्षेत्र को पूरे वर्ष सड़क मार्ग से सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा.

मौसम सही रहा तो खुद जाकर उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

6.5 किलोमीटर लंबी यह सुरंग लद्दाख क्षेत्र में देश की रक्षा जरूरतों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है और यह केंद्र शासित प्रदेश को देश के बाकी हिस्सों से भी जोड़ती है. प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के निर्माण में शामिल एक अधिकारी के अनुसार, अगर मौसम अच्छा रहा तो पीएम मोदी खुद जाकर सुरंग का उद्घाटन कर सकते हैं.

उन्होंने कहा, 'अगर मौसम खराब रहा तो सुरंग का ऑनलाइन उद्घाटन किया जाएगा.' सुरंग परियोजना का नाम लिए बिना जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि आने वाले दिनों में उद्घाटन किया जाने वाला प्रोजेक्ट पर्यटन के विस्तार के लिए एक बड़ा बदलाव साबित होगा.

'गेम चेंजर साबित होगा टनल प्रोजेक्ट'

अब्दुल्ला ने एक्स पर लिखा, 'जम्मू-कश्मीर, खास तौर पर मध्य कश्मीर, आने वाले दिनों में इन्फ्रास्ट्रक्चर के एक महत्वपूर्ण हिस्से के उद्घाटन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. यह प्रोजेक्ट घाटी में शीतकालीन पर्यटन के विस्तार के लिए एक गेम चेंजर साबित होगा.'

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
दिल्ली: जाफराबाद स्टेशन पर धमाके के बाद हड़कंप, पतंग के मांझे ने अटका दी मेट्रो यात्रियों की सांसें

दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कटी पतंग का मांझा हाई-वोल्टेज तारों में फंसने से दो जोरदार धमाके हुए. धमाकों की आवाज सुन यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद बचाव के तौर पर मेट्रो को खाली कराया गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

पीएम मोदी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, सोशल मीड‍िया पर पोस्ट क‍िया ये वीड‍ियो

पीएम मोदी ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं. त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है. उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे. मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो.

BJP को 2024-25 में मिला सबसे ज्यादा चंदा, बाकी राष्ट्रीय पार्टियों के कुल चंदे से 10 गुना से भी ज्यादा: ADR

Association for Democratic Reforms की रिपोर्ट में सामने आया है कि 2024-25 में राजनीतिक चंदे में 161 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. बीजेपी को 6074 करोड़ रुपये मिले, जो अन्य सभी राष्ट्रीय दलों के कुल चंदे से 10 गुना ज्यादा है. कॉरपोरेट दान का हिस्सा सबसे बड़ा रहा.

देश के कई राज्यों में पेट्रोल पंप पर भीड़ क्यों है?

देश के कई राज्यों में पेट्रोल पंप पर भीड़ दिखने लगी है तो गैस डीलर्स की दुकानों के बाहर सिलेंडर की कतार नजर आ रही है. इसे लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा है कि देश विरोधी ताकतें तेल-गैस की किल्लत की अफवाह फैला रही हैं. सीएम योगी ने कहा है कि देश में तेल-गैस की किल्लत नहीं है और केंद्र सरकार ने भी कहा है कि देश में तेल-गैस के भंडार में कोई कमी नहीं है.

'स्थिति बिगड़ी तो लाखों नौकरियां जाएंगी’, डरे MSME सेक्टर में काम करने वाले लोग

छत्तीसगढ़ में MSME सेक्टर को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री के संभावित कोविड जैसी स्थिति के संकेत के बाद उद्योगों में अनिश्चितता और पैनिक का माहौल बन गया है. उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर मौजूदा हालात में उत्पादन प्रभावित होता रहा, तो हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं. राज्य में करीब 6 लाख MSME यूनिट्स हैं, जो 15 से 17 लाख लोगों को रोजगार देती हैं. ऐसे में इस सेक्टर में किसी भी तरह की गिरावट सीधे तौर पर बड़े आर्थिक और सामाजिक संकट का कारण बन सकती है.

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 26 मार्च 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल 5 रुपये और डीज़ल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा किया. वहीं पीएम मोदी शुक्रवार शाम वेस्ट एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे.

पश्च‍िम बंगाल में चुनावों से पहले रामनवमी पर शोभायात्रा में क्यों फैला तनाव?

पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है सियासी गर्मी भी बढ़ती जा रही है. चुनावी मौसम में कोलकाता में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई और इस शोभायात्रा में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए। बीजेपी रामनवमी को धूमधाम से मना रही है. रामनवमी में बीजेपी के कार्यकर्ता जमकर हिस्सा ले रहे है. इस बीच कोलकाता के न्यूटाउन में रामनवमी रैली के दौरान तलवार लाने पर तनाव हो गया. बीजेपी उम्मीदवार और पुलिस के साथ तीखी बहस हुई.

क्या ट्रंप के लिए युद्ध पूरी तरह गले फांस बन चुका है? देखें खबरें असरदार

महायुद्ध का आज 27वां दिन है. एक तरफ चर्चा है कि क्या ट्रंप फंस चुके हैं. दूसरी तरफ आज इजरायल ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते दुनिया भर पर दबाव बनाते ईरान को बड़ा झटका दिया है. इजरायल का दावा है कि उसने बंदर अब्बास में हुए एक हमले में IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी को मार दिया है. अलीरेजा तंगसिरी वही नौसेना कमांडर हैं, जिन्होंने 28 फरवरी को युद्ध शुरु होने से पहले खुद इसी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की तरफ से युद्धाभ्यास कराया था. और उसकी निगरानी की थी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जिसे लेकर ट्रंप के तमाम दावे धराशायी होते आ रहे हैं, उसकी बड़ी वजह IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी ही माने जाते रहे. लेकिन इन्हें अगर इजरायल ने अटैक करके मार दिया है तो फिर क्या ये ईरान के लिए झटका होगा.

15 बार लूटने की कोशिश, फिर चाबी खोने से मचा हड़कंप... जानें- जगन्नाथ पुरी के रत्न भंडार में कितना सोना-चांदी

पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार को 48 साल बाद फिर से खोला गया है. इस ऐतिहासिक खजाने में सोने, चांदी और कीमती आभूषण शामिल हैं, जिनकी जांच और डॉक्यूमेंटेशन की जा रही है। रत्न भंडार का इतिहास 12वीं सदी से जुड़ा है और इसे राजा इंद्रद्युम्न का शाही खजाना माना जाता है.

'इतनी जल्दबाजी में क्यों', महिला आरक्षण पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसदीय कार्य मंत्री को लिखा पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखकर कहा है कि राज्यों में चुनाव समाप्त हो जाने के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाएं. उन्होंने कहा है कि विपक्षी दलों के नेता चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं.

कोलकाता: छत पर चल रही थी पार्टी... तभी विवाद में चलने लगी गोली, युवक की मौत

कोलकाता के पाटुली इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां देर रात छत पर पार्टी के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

'मंत्री को फंसाने की सोची-समझी साजिश', नरहरी झिरवल के वीडियो पर बोले कांग्रेस विधायक वडेट्टीवार

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर वीडियो कांड और पेन ड्राइव की एंट्री ने सियासी भूचाल ला दिया है. मंत्री नरहरी झिरवल का एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति के साथ कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद, जहां एक तरफ इस्तीफे की मांग उठ रही है, वहीं विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने इस साजिश का अंदेशा जताया है.

100 अश्लील वीडियो, 1500 करोड़ की संपत्ति और सरकार से मिले 1 करोड़, अशोक खरात केस में बड़े खुलासे

महाराष्ट्र में गिरफ्तार कथित गॉडमैन अशोक खारत से जुड़े मंदिर को 2018 में राज्य सरकार से 1.05 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली थी. अब रेप के आरोपों में गिरफ्तारी के बाद SIT जांच में करोड़ों की संपत्ति, आपत्तिजनक वीडियो और कई आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ है.

कुत्ते की पीठ पर 'सवारी' करता नजर आया बंदर... इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत रही ये तस्वीर

Monkey And Dog Friendship Video: जानवरों के बीच की एक ऐसी दोस्ती देखने को मिली है, जो आमतौर पर कहानियों में ही सुनी जाती है. एक बंदर और कुत्ता एक-दूसरे के साथ इतने घुले-मिले नजर आए कि लोग उन्हें 'जय-वीरू' की जोड़ी कहने लगे हैं.

'अफवाह मत फैलाओ, वरना बंद करने पड़ेंगे पेट्रोल पंप', सीएम उमर अब्दुल्ला की जनता को सख्त चेतावनी

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों पर सीएम उमर अब्दुल्ला ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि अगर पेट्रोल पंपों पर बेवजह की भीड़ और पैनिक बाइंग कम नहीं हुई, तो वे कुछ दिनों के लिए पंपों को पूरी तरह बंद कर सकते हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में तेल और राशन का पर्याप्त स्टॉक है. इसी मुद्दे पर कल पीएम मोदी सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बड़ी बैठक भी करेंगे.

सेना को पसंद नहीं आया पंजाब के मिल्कफेड का दूध... 125 टन मिल्क पाउडर की खेप रिजेक्ट, AAP सरकार घिरी

पंजाब के सरकारी डेयरी ब्रांड Verka के लिए एक बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है. भारतीय सेना ने इसके 125 मीट्रिक टन 'होल मिल्क पाउडर' की खेप को मानकों पर खरा न उतरने के कारण रिजेक्ट कर दिया है. इस घटना के बाद पंजाब की सियासत गरमा गई है और विपक्षी दलों ने भगवंत मान सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

छिंदवाड़ा: CM के कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों के साथ बड़ा हादसा, बस और पिक-अप की सीधी टक्कर में 10 की मौत, 31 घायल

MP के छिंदवाड़ा से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही एक बस और पिक-अप वाहन के बीच भीषण भिड़ंत हो गई. इस दुखद दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 31 अन्य घायल हुए हैं.

अरविंद केजरीवाल के पुराने सरकारी आवास पर BJP के बड़े आरोप, देखें

प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट कर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. देखें Video.

जान का डर, मर्सिडीज की डिमांड और 21 देशों की सैर... 'गॉडमैन' अशोक खरात की ठगी का पूरा खेल

पुणे के उद्योगपति राजेंद्र जासूद ने नासिक के ‘गॉडमैन’ अशोक खरात पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगाया है. शिकायत के मुताबिक, खरात ने अवतार पूजा के नाम पर मर्सिडीज खरीदवाई और 21 देशों की यात्राओं का खर्च उठवाया. पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने उल्टा रंगदारी की शिकायत दर्ज कराई. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

अचानक चांदी 15000 रुपये टूटी... सोने में भी बड़ी गिरावट, ये है वजह

Gold Silver Updates Price: कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखी गई है. कच्चे तेल के दाम बढ़ने के साथ ही सोना और चांदी के भाव तेजी से गिरे हैं.

वायरल वीडियो कांड में नया मोड़... मंत्री का नाम लेने वाले व्यक्ति ने बताया सुबह-सुबह घर में घुसी पुलिस

महाराष्ट्र के मंत्री नरहरी जिरवाल से जुड़े कथित वायरल वीडियो का खुलासा करने वाले गोरगांव निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पुलिस ने सुबह 5 बजे उसके घर बिना वारंट तलाशी ली. उसने मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर झूठे केस में फंसाने और जान के खतरे की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की है.

खार्ग पर हुआ हमला तो अल-मंदेब भी हो जाएगा बंद, देखें खबरदार

महायुद्ध को 27 दिन पूरे हो चुके हैं. एक महीना होने वाला है. युद्ध अगर नहीं रुका तो क्या संकटों के बीच नया संकट आ सकता है? पांच अपडेट से सबसे पहले इस जरूरी खबर को समझिए. पहला अपडेट- ईरान की तस्नीम न्यूज़ एजेंसी के हवाले से बताया है कि ईरान ने अमेरिका के 15-सूत्रीय प्रस्ताव पर आधिकारिक रूप से जवाब दे दिया है. दावा है कि ईरान ने अमेरिकी प्रस्ताव की समीक्षा की, लेकिन बातचीत में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं है. दूसरा अपडेट- ट्रंप ने प्रस्ताव बातचीत का देने के बाद अब फिर से ईरान को चेतावनी दी है. कहा है कि 'ईरान को गंभीर हो जाना चाहिए, इससे पहले देर हो जाए'. तीसरा अपडेट- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान युद्ध को लेकर गंभीर आशंका जता दी है. उन्होंने कहा कि इस युद्ध से कोविड महामारी जैसे हालात हो सकते हैं. पुतिन ने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी जंग के नतीजों का सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है. चौथा अपडेेट- विश्व व्यापार संगठन यानी WTO ने कहा है कि दुनिया इस समय 80 साल के सबसे बड़े व्यापार संकट से गुजर रही है. और पांचवां अपडेट- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 27 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे. इसमें ईरान जंग के चलते पैदा हुई परिस्थितियों पर चर्चा हो सकती है.

क्या इजरायल गाजा वाला मॉडल लेबनान में दोहरा रहा है? देखें विशेष

ईरान और इजरायल अमेरिका का युुद्ध खत्म कब होगा? ये तो पता नहीं, लेकिन इस युद्ध ने इजरायल को एक मौका जरूर दिया लेबनान के दक्षिणी हिस्से पर कब्जे का. इजरायल का ये बहुत पुराना मिशन है. और इन बदली हुई परिस्थितियों में इजरायल ने अपने इस दशकों पुराने मिशन का मोड ऑन कर दिया है. इजरायल साउथ लेबनान में लगातार बमबारी कर रहा है और वहां से लोगों को भगा रहा है. और इसके साथ ही इजरायल ने अपनी सेना भी लेबनान में उतार दी है.

Petrol Pump Rules: एक दिन में पेट्रोल पंप से कितना खरीद सकते हैं तेल? कैन-बोतल को लेकर ये नियम  

Petrol purchase limit India: अगर किसी को 20, 50 या 200 लीटर पेट्रोल-डीजल ड्रम में चाहिए, तो इसके लिए आमतौर पर परमिट/लाइसेंस जरूरी होता है. पेट्रोलियम एक्ट 1934 के तहत इसके नियम बने हुए हैं.

शंखनाद: देशभर में अफवाह का शोर, लोगों में पेट्रोल भराने की मची होड़

देश के अलग अलग शहरों में पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी लंबी कतारे हैं. लोगों के बीच अफवाह फैल रही है कि लॉकडाउन लगने वाला है, देश में पेट्रोल डीजल खत्म होने वाला है, इस अफवाह ने लोगों के बीच ऐसा खौफ पैदा किया कि देश के अलग अलग हिस्सों में लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us