
आसमान में टूटा प्लेन की खिड़की का शीशा, एयरलाइंस ने की इमरजेंसी लैंडिंग
AajTak
अमेरिका की अलास्का एयरलाइंस की एक फ्लाइट जब उड़ान भर रही थी तो इसी दौरान आसमान में उसकी खिड़की का एक हिस्सा टूटकर हवा में उड़ गया. इसके बाद यात्रियों में हडकंप मच गया है और फिर विमान की अमेरिका के ओरेगॉन में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी.
अमेरिका की अलास्का एयरलाइंस की एक फ्लाइट जब उड़ान भर रही थी तो इसी दौरान आसमान में उसकी खिड़की का एक हिस्सा टूटकर हवा में उड़ गया. इसके बाद यात्रियों में हडकंप मच गया है और फिर विमान की अमेरिका के ओरेगॉन में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी.
एयरलाइंस ने किया पोस्ट
अभी यह साफ नहीं हो सका है कि इस दौरान कोई घायल हुआ है या नहीं. जिस समय यह हादसा हुआ उस समय विमान में 174 यात्री और छह चालक दल सवार थे. एयरलाइन ने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं. एयरलाइन ने कहा, 'पोर्टलैंड, ओरेगॉन से ओंटारियो, कैलिफोर्निया के लिए अलास्का एयरलाइंस की उड़ान 1282 उड़ान भरने के तुरंत बाद आज शाम एक घटना घटित हुई. विमान 174 मेहमानों और 6 चालक दल के सदस्यों के साथ पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड कर गया.'
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि प्लेन में लोग बैठे हुए हैं और खिड़की का एक हिस्सा टूटा हुआ है.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









