
'आसपास कोई पाकिस्तानी दिखे तो पुलिस को खबर करें', दिल्ली के गृह मंत्री ने की जनता से अपील
AajTak
दिल्ली सरकार के गृह मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली के सभी नागरिको से अपील की कि इस देशहित के काम के लिए सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करें और दिल्ली में अवैध रूप से ठहरे हुए सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने में मदद करें. उन्होंने दिल्ली वालों से यह भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक के अवैध रूप से ठहरे होने की कोई जानकारी मिले, तो तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन में उसकी सूचना दें.
दिल्ली सरकार ने उन पाकिस्तानी नागरिकों के लिए, जिनका वीजा निलंबित कर दिया गया है, दिल्ली से बाहर निकलने की अंतिम तिथि 26 से 29 अप्रैल निर्धारित की है. गृह मंत्री आशिष सूद ने दिल्ली के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे दिल्ली में रह रहे अवैध पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने में मदद करें और तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को भी सूचित करें.
भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित करने के निर्णय के संबंध में, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा (दीर्घकालिक वीजा- LTVs और राजनयिक एवं आधिकारिक वीजा को छोड़कर) तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं.
सरकार ने दिल्ली पुलिस को दिए निर्देश
इस संदर्भ में, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए 26 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 के बीच भारत से बाहर निकलने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है और आगे किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को नया वीजा जारी नहीं किया जाएगा. दिल्ली सरकार दिल्ली में पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध प्रवास से पैदा होने वाली सुरक्षा चिंताओं को लेकर पूरी तरह से सजग है.
भारत सरकार के निर्णयों के अनुरूप, दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने पहले ही दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वे दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और सभी संबंधित एजेंसियों के साथ कोऑर्डिनेट कर उनके निष्कासन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं.
दिल्ली के गृह मंत्री ने दिल्लीवासियों से की अपील

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








