
आसनसोल की सड़कों पर 'हंटर मैन' का खौफ, भिखारी को पीट-पीटकर मार डाला
AajTak
आसनसोल में 'हंटर मैन' ने एक भिखारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है फुटपात पर सोने वाले लोगों के बीच हंटर मैन खौफ सबसे ज्यादा है. वह एक सैलून वाले की भी हत्या कर चुका है और एक पुलिसकर्मी को भी अपना शिकार बना चुका है.
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में फुटपात पर सोने वाले लोग खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं. इन्हें 'हंटर मैन' का डर सता रहा है, जो रात के अंधेरे में कभी भी कहीं से भी आता है और हंटर से पीटकर उनकी हत्या कर चला जाता है. बताया जा रहा है कि हंटर मैन के हमले से देर रात एक भिखारी की मौत हो गई. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हंटर मैने को पकड़ने की कोशिश में जुटी है.
रवींद्र भवन के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि देर रात हंटर मैन ने पहले बस स्टॉप पर लगे कांच को अपने हंटर से तोड़ने की कोशिश की. जब उसने हंटर मैन को यह करने से रोका तो वह गुस्से से आग-बबूला हो गया और उस पर हमला करने के लिए दौड़ पड़ा. किसी ने तरह से उसने खुद को बचाया. लेकिन बाहर सो रहे भीखारी पर उसका गुस्सा फूट पड़ा और उसने अपने हंटर से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई और वो बड़े आरास से वहां से निकल गया.
जानकारी के मुताबिक हंटर मैन इससे पहले एक सैलून वाले की भी पीट-पीटकर हत्या कर चुका है. इसके अलावा वह पुलिसकर्मी पर भी अपना गुस्सा उतार चुका है. लेकिन पुलिस उसे अब तक पकड़ नहीं पाई है. इस घटना पर बीजेपी नेत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इंसान की कीमत सड़क पर घूम रहे कुत्ते और बिल्लियों से भी कम है.
पुलिस हंटर मैन को पकड़ने की पूरा प्रयास कर रही है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. वहीं भिखरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



