
आलिया भट्ट से लेकर जाह्नवी कपूर तक, जब एक्ट्रेसेस ने पाई कम उम्र में सफलता, आज हैं इंडस्ट्री का बड़ा नाम
AajTak
इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसेस रही हैं जो काफी कम उम्र में फिल्मी दुनिया में सक्रिय नजर आईं. इस लिस्ट में सारा अली खान से लेकर जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट, अलाया फर्नीचरवाला और अनन्या पांडे तक का नाम शामिल है. यही नहीं बॉलीवुड में अपना एक्टिंग करियर शुरू करने के लिए इन्होंने आगे की पढ़ाई तक नहीं की. इन एक्ट्रेसेस ने पहली फिल्म से लोगों को दीवाना बना लिया.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसेस रही हैं जो काफी कम उम्र में फिल्मी दुनिया में सक्रिय नजर आईं. इस लिस्ट में सारा अली खान से लेकर जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट, अलाया फर्नीचरवाला और अनन्या पांडे तक का नाम शामिल है. यही नहीं बॉलीवुड में अपना एक्टिंग करियर शुरू करने के लिए इन्होंने आगे की पढ़ाई तक नहीं की. इन एक्ट्रेसेस ने पहली फिल्म से लोगों को दीवाना बना लिया. दर्शकों से भरपूर प्यार मिलने के बाद वह रातों-रात स्टार भी बन गईं.
आज के दौर में इन एक्ट्रेसेस ने अपनी मेहनत से साबित किया है कि वह स्टार बनने का दम रखती हैं. स्क्रीन पर एक के बाद एक हिट फिल्में दे रही हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, ये सभी एक्ट्रेसेस आज के समय में एक फिल्म करने की मोटी रकम चार्ज करती हैं. आज उन्हीं एक्ट्रेसेस के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने बेहद कम उम्र में बतौर एक्ट्रेस अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












