
'आर्टिफिशियल क्राउड', चोरी का फोन और सिम कार्ड से अंजाम देते थे ठगी, ओडिशा पुलिस ने किया पहाड़ी गैंग का भंडोफोड़
AajTak
पहाड़ी गैंग के सदस्यों के पास से 22 मोबाइल फोन, 25 सिम कार्ड, 20 मेमोरी चिप्स और 1.3 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं. उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा अब तक करीब 20 लाख रुपये की ठगी पता चला है.
मोबाइल फोन चुराने और फिर उनमें मौजूद सिम कार्ड का उपयोग करके पीड़ितों के खातों से पैसे ट्रांसफर करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का ओडिशा में भंडाफोड़ हुआ है. राज्य की पुलिस ने बुधवार को इस गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 'पहाड़ी गिरोह, पेशेवर रूप से संचालित होता था. यह गैंग चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर कृत्रिम भीड़ इकट्ठी करता था. फोन चोरी करने के लिए चोरों को नौकरी रखता था और उन्हें 10,000 से 15,000 रुपये का मासिक वेतन देता था'.
पुलिस ने बताया कि ये चोर चोरी किए गए मोबाइल फोन को पहाड़ी गिरोह के सरगना को सौंप देते थे जो सिम कार्ड का इस्तेमाल कर पीड़ितों के खाते से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर देता था. भुवनेश्वर के पुलिस कमिश्नर प्रतीक सिंह ने मीडिया को इस गैंग के बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'पहाड़ी गिरोह हमारे रडार पर तब आया जब एक व्यक्ति ने कैपिटल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया, जिसमें आरोप लगाया गया कि उससे 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है'.
यह गिरोह देश के अधिकांश राज्यों में सक्रिय है
उन्होंने कहा, 'तब से, हम गिरोह के सदस्यों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं. उन्हें गिरफ्तार करना एक चुनौतीपूर्ण काम था. क्योंकि गिरोह के सदस्य व्यक्तिगत रूप से काम करते थे और अक्सर अपने स्थान बदलते थे. यह गिरोह देश के अधिकांश राज्यों में सक्रिय है. वे सार्वजनिक बसों, व्यस्त बाजारों और त्योहारों के दौरान कृत्रिम भीड़ बनाकर लोगों से मोबाइल फोन चुराते हैं. इसके बाद चोरी किए गए मोबाइल के सिम कार्ड का उपयोग करके वे ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते हैं'. पुलिस कमिश्नर प्रतीक सिंह ने बताया कि केवल भुवनेश्वर में नौ मामले सामने आए हैं.
पहाड़ी गैंग के सदस्यों के पास से 22 मोबाइल फोन, 25 सिम कार्ड, 20 मेमोरी चिप्स और 1.3 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं. उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा अब तक करीब 20 लाख रुपये की ठगी पता चला है. उन्होंने कहा, 'गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए जांच जारी है. हम तकनीकी पहलुओं से गिरोह की मदद करने वालों की भी तलाश कर रहे हैं'. दरअसल, शहरों में यह देखने को मिलता है कि ठगी करने वाले गिरोह सार्वजनिक स्थानों पर रेकी करते हैं. वे बड़ी संख्या (कृत्रिम भीड़) में बसों, बाजारों, चौराहों पर इकट्ठा होते हैं और फोन, पर्स, आभूषण इत्यादि पर हाथ साफ कर देते हैं.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



