
आम बच्चों की तरह बीता ईशा देओल का बचपन, बोलीं 'रिक्शा-ट्रेन में किया सफर'
AajTak
हाल ही में एक इंटरव्यू में ईशा देओल ने अपने बचपन के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि उनका बचपन भी आम बच्चों की तरह था. वे कहती हैं- 'हां मेंरे पेरेंट्स सुपरस्टार्स हैं...वे लीजेंड्स हैं, पर दोनों ने हमारी परवरिश सरल तरीके से की है, अनुशासन के कई मायनों में हम डाउन-टू-अर्थ रहे.'
एक्ट्रेस ईशा देओल एक स्टार स्टडेड फैमिली का हिस्सा हैं. पापा धर्मेंद्र, मां हेमा मालिनी अपने समय के दिग्गज कलाकार थे. वहीं हेमा के दोनों भाई सनी देओल और बॉबी देओल का भी अलग रुतबा था. ऐसे में ईशा को स्टारकिड कहना गलत नहीं होगा. लेकिन ईशा ने बताया कि उनकी परवरिश स्टारकिड की तरह नहीं बल्कि नॉर्मल बच्चों की तरह हुई है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












