
आफताब के जुल्म और श्रद्धा के चेहरे पर चोट की कहानी... जानिए दोस्तों की जुबानी
AajTak
श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस में उसका दोस्त गोडविन सामने आया और उसने आफताब की दरिंदगी की कहानी बताई है. इंडिया टुडे से बात करते हुए श्रद्धा के दोस्त गोडविन ने बताया, 'शुरू में आफताब ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन कुछ दिन बाद दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई. आफताब ने कई बार श्रद्धा को मारा था.'
श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस में आज एक नया खुलासा हुआ है. आजतक को श्रद्धा की एक पुरानी तस्वीर हाथ लगी है, जिसमें उसके चेहरे पर जख्म के निशान दिख रहे हैं. ये फोटो साल 2020 की है, जब श्रद्धा को आफताब ने बुरी तरह पीटा था. इसके बाद श्रद्धा 3 दिन तक अस्पताल में भर्ती रही थी. इस तस्वीर में आप श्रद्धा के चेहरे पर चोट के निशान साफ देख सकते हैं.
श्रद्धा के दोस्तों ने पहले ही ये आरोप लगाए थे कि आफताब श्रद्धा से मारपीट करता था. इस तस्वीर के सामने आने के बाद उन आरोपों पर मुहर लग गई है. इस तस्वीर को श्रद्धा मर्डर केस में आफताब की दरिंदगी के नए सबूत के रूप में देखा जा रहा है. इस बीच श्रद्धा का दोस्त गोडविन सामने आया और उसने आफताब की दरिंदगी की कहानी बताई है.
'आफताब ने श्रद्धा से किया था शादी का वादा'
इंडिया टुडे से बात करते हुए श्रद्धा के दोस्त गोडविन ने बताया, 'शुरू में आफताब ने उससे शादी करने का वादा किया था. बाद में उसे पता चला कि वह अत्यधिक नशे के प्रभाव में है. आफताब के माता-पिता श्रद्धा से कहते थे- अगर तुम उसके साथ रहोगी तो तुम मनोरोगी हो जाओगी, एक तुम ही हो जो इतनी देर तक आफताब के साथ रही हो. अगर तुम उससे शादी करते हैं तो वह कल बेहतर इंसान बनेगा.'
'श्रद्धा के साथ मारपीट की 14-15 घटनाएं हुई'
श्रद्धा के दोस्त गोडविन ने बताया, 'मारपीट की घटना 2020 में होती है लेकिन श्रद्धा के अनुसार ऐसी 14-15 घटनाएं हुई हैं. श्रद्धा मुझे बताती थी कि आफताब वीकेंड में ड्रग्स लेता था. वह ब्राउनी बनाकर बेचता था. ब्राउनी को फ्रिज में रखता था. आफताब आधी रात में ड्रग्स सप्लाई करता था. श्रद्धा को यह बात कभी पसंद नहीं आती थी.'

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










