
'आप सूट क्यों नहीं पहनते?', जब व्हाइट हाउस में रिपोर्टर ने जेलेंस्की के कपड़ों पर उठाया सवाल
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की अपने कैज़ुअल पहनावे के लिए जाने जाते हैं. उन्हें अक्सर ऑलिव ग्रीन क्रूनेक के साथ कार्गो पैंट और कॉम्बैट बूट पहने देखा गया है, जो दुनिया को संकेत देता है कि उनका देश अभी भी जंग में है.
यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की की पोशाक की पसंद उस वक्त चर्चा का विषय बन गई, जब उन्होंने शुक्रवार को वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. काले रंग की पैंट और बूट वाली काली स्वेटशर्ट पहने जेलेंस्की, ट्रंप की तुलना काफी कम कपड़े पहने हुए थे. ट्रंप सूट और टाई पहने हुए थे.
ओवल ऑफिस में ट्रंप के साथ जेलेंस्की की बातचीत के दौरान, प्रेस के एक सदस्य ने उनसे पूछा कि देश के 'उच्चतम स्तर' के कार्यालय का दौरा करते वक्त उन्होंने सूट क्यों नहीं पहना है.
'शायद कुछ बेहतर...'
रिपोर्टर द्वारा ज़ेलेंस्की से यह सवाल पूछे जाने पर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस हंस पड़े. रिपोर्टर ब्रायन ग्लेन ने पूछा, "आप सूट क्यों नहीं पहनते? क्या आपके पास कोई सूट है?"
यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने जवाब दिया, "जब जंग खत्म हो जाएगी, तो मैं पोशाक पहनूंगा. शायद आपकी तरह कुछ, शायद कुछ बेहतर."
यह पहली बार नहीं था, जब किसी ने अमेरिका यात्रा के दौरान ज़ेलेंस्की की पोशाक पर टिप्पणी की थी. जैसे ही राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की वेस्ट विंग में अपने काफिले से बाहर निकले, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुरंत उनके पहनावे पर कटाक्ष किया.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









