
आतिशी का दावा- गिरफ्तारी के बाद से 4.5 KG घटा केजरीवाल का वजन, तिहाड़ का बयान- 55 किलो था वेट, अभी उतना ही है
AajTak
तिहाड़ प्रशासन के मुताबिक जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री की सेहत ठीक है, उनका शुगर लेवल नॉर्मल है. उन्होंने आज सुबह भी अपने बैरक में योगा किया, ध्यान लगाया और वॉक भी किया. इधर, AAP सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद से उनका वजन कम हो रहा है.
आम आदमी पार्टी के मुताबिक तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन तेजी से गिर रहा है. AAP का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद से केजरीवाल का वजन 4.5 KG कम हो गया है और इसे लेकर डॉक्टर्स ने चिंता जताई है. वहीं तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल जब यहां लाए गए थे तब उनका वजन लगभग 55 किलो था और अब भी उनका वजन 55 किलो है. तिहाड़ प्रशासन के मुताबिक जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री की सेहत ठीक है, उनका शुगर लेवल नॉर्मल है. उन्होंने आज सुबह भी अपने बैरक में योगा किया, ध्यान लगाया और वॉक भी किया. और जेल के डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में फिलहाल कोई चिंता नहीं जताई है.
दिल्ली शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा 1 अप्रैल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद से वह तिहाड़ जेल में हैं. दिल्ली की मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट में लिखा, 'अरविंद केजरीवाल को गंभीर डायबिटीज है. स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद, वह देश की सेवा में 24 घंटे लगे रहते थे. गिरफ्तारी के बाद से अब तक, अरविंद केजरीवाल का वजन 4.5 किलो घट गया है. यह बहुत चिंताजनक है. आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है. अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ नहीं करेगा.'
अरविंद केजरीवाल एक severe diabetic हैं। स्वास्थ की समस्याओं के बावजूद, वे देश की सेवा में 24 घण्टे लगे रहते थे। गिरफ़्तारी के बाद से अब तक, अरविंद केजरीवाल का वज़न 4.5 किलो घट गया है। यह बहुत चिंताजनक है। आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ को ख़तरे में डाल रही है। अगर…
तिहाड़ में अरविंद केजरीवाल को जेल नंबर 2 में 14X8 फीट की सेल में रखा गया है. उनके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए उन्हें दवाएं दी गई हैं. जेल अधिकारियों के अनुसार, उन्हें अपने ब्लड शुगर लेवल की मॉनिटरिंग के लिए एक शुगर सेंसर और इसमें किसी भी अचानक गिरावट को रोकने के लिए टॉफियां भी प्रदान की गई हैं. वह लंच और डिनर में घर का बना खाना खा रहे हैं और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. जेल अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने किसी भी आपात स्थिति के लिए अरविंद केजरीवाल के सेल के पास एक इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम भी तैनात की है. AAP नेता ने कल वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी पत्नी सुनीता से बात की थी और अपने वकील से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की.
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा यह चिंता जताए जाने के बाद कि उनकी रिहाई से मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में बाधा आ सकती है, दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. केंद्रीय एजेंसी ने कोर्ट से कहा कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. अंतरिम राहत के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री की याचिका पर आज सुनवाई होनी है. जेल नियमों के मुताबिक उन्हें आज सुबह बिना चीनी वाली चाय व नाश्ते में ब्रेड दी गई. इसके बाद उन्होंने अखबार पढ़ा और कुछ देर टेलीविजन भी देखा. चिकित्सक लगातार उनके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



