
आतंकी हमले में घायल पुलिस इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी की मौत, पत्नी बोली- मेरा बच्चा पैदा होने से पहले ही अनाथ हो गया
AajTak
इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी के पिता भी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर रह चुके हैं. बीती 29 अक्टूबर को इंस्पेक्टर मसरूर ईदगाह मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे, तभी लश्कर के एक अकेले आतंकवादी ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी. जिसमें उन्हें तीन गोली लगी थीं.
श्रीनगर में अक्टूबर महीने के दौरान आतंकियों की गोली का शिकार बने पुलिस इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी की गुरुवार को एम्स में मौत हो गई. इंस्पेक्टर मसरूर क्रिकेट खेलते समय लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी की गोली का शिकार हो गए थे. वो गंभीर रूप से घायल थे. उनका इलाज एम्स में चल रहा था. लेकिन मेडिकल टीम की लाख कोशिशों के बावजूद उनकी मौत हो गई. उनकी पत्नी गर्भवती हैं. उनका कहना है कि उनका बच्चा पैदा होने से पहले ही अनाथ हो गया.
इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी के पिता भी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर रह चुके हैं. बीती 29 अक्टूबर को इंस्पेक्टर मसरूर ईदगाह मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे, तभी लश्कर के एक अकेले आतंकवादी ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी. इस हमले में उनकी आंख, पेट और गर्दन में करीब से तीन गोलियां मारीं गई थीं. हमले के वक्त वहां कई युवक खेल रहे थे.
हमले के वक्त इंस्पेक्टर वानी के साथी हमलावर आतंकी के पीछे भागे लेकिन वह हवा में गोली चलाकर वहां से भाग निकला. वानी को सौरा के एक अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा था. बाद में उन्हें बुधवार को एयरलिफ्ट करके दिल्ली के एम्स लाया गया था. जहां उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था. उनके परिवार में पत्नी के अलावा पिता और एक भाई हैं.
पुलिस ने हमलावर आतंकवादी की पहचान बासित डार के रूप में की है, जो दक्षिण कश्मीर के कुलगाम का रहने वाला है. पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन, द रेजिस्टेंस फ्रंट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.
उधर, शहीद इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी की गर्भवती पत्नी ने कहा "मेरा बच्चा पैदा होने से पहले ही अनाथ हो गया." पति की मौत पर वो बेहद गमजदा हैं. वो अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही है. शहर के डाउनटाउन में ईदगाह की भीड़भाड़ वाली कॉलोनी में उनके घर पर गमगीन माहौल है. क्योंकि वानी के आवास पर बड़ी संख्या में लोग जमा थे. उनके घर का मंजर बेहद दर्दनाक था, जहां शोक मनाने वाले लोग उनकी दुखी पत्नी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने गए थे.
इंस्पेक्टर मसरूर के चाचा गुलाम मोहम्मद वानी के मुताबिक, उन्हें एक मिलनसार और दयालु व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा. वे हमेशा दूसरों की सहायता करने की इच्छा व्यक्त करते थे.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



