
आतंकियों के हमदर्द हैं UN चीफ? इजरायल ने मांगा इस्तीफा, पहले भी इन विवादों में फंसे
AajTak
हमास के अटैक के बाद से इजरायल भड़का हुआ है. हाल में उसने यूनाइटेड नेशन्स के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के इस्तीफे की मांग कर डाली. उसका आरोप है कि गुटेरेस आतंकियों के लिए नर्म रवैया रखते हैं. अब इस मामले में UN प्रमुख की सफाई भी आ गई है. वैसे इससे पहले भी उनपर कई गंभीर आरोप लग चुके हैं.
यूनाइटेड नेशन्स को दुनिया में मानवाधिकार पर काम करने वाली सबसे बड़ी संस्था माना जाता है. इसके कई विभाग हैं, जिनपर अलग-अलग जिम्मा रहा. कोई महिलाओं पर बात करता है, कोई सेहत पर. यूनाइटेड नेशन्स सिक्योरिटी काउंसिल भी है, जिसका काम शांति बनाए रखना है. लेकिन बीते कुछ समय से इसकी ताकत पर सवाल उठने लगे. रूस-यूक्रेन युद्ध के समय उम्मीद की गई कि यूएन दखल देकर लड़ाई रोक लेगा, लेकिन डेढ़ साल बाद भी मामला वहीं का वहीं है. अब यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी अपने बयान को लेकर कटघरे में हैं.
ऐसा क्या कहा गुटेरेस ने सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक में उन्होंने शांति की अपील करते हुए कह दिया कि हमास ने इजरायल पर बेवजह हमला नहीं किया है. फिलिस्तीन के लोग पिछले 56 सालों से घुटन में जी रहे हैं. उनके घर और काम छिन गए. हालांकि गुटेरेस ने इसके साथ और भी बहुत सी बातें कीं, लेकिन इजरायल को उनकी बात में आतंकियों के लिए हमदर्दी दिख गई.
इजरायल का क्या रहा रिएक्शन
वहां के विदेश मंत्री एली कोहेन ने UN चीफ के साथ मिलने का अपना प्लान रद्द कर दिया. उन्होंने हमास को ISIS से भयंकर बताते हुए करते हुए कहा कि 14 सौ लोगों को बर्बरता से मारा गया है. औरतों का रेप हुआ. बच्चों का सिर काटा गया. हमास नए नाजी हैं. इसके बाद भी गुटेरेस सीजफायर की बात कर रहे हैं. इस बात को सोशल प्लेटफॉर्म X पर भी लिखते हुए कोहेन ने कहा कि 7 अक्टूबर को जो हत्याएं हुईं, इसके लिए संतुलन जैसी कोई बात नहीं होगी.
हो रही है इस्तीफे की मांग
अब इजरायल यूएन प्रमुख से इस्तीफे की मांग कर रहा है. इस लड़ाई में दूसरे देश भी शामिल हो गए. यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के प्रवक्ता ने कहा कि हमास के बर्बर हमले पर किसी तरह की कोई दलील नहीं दी जानी चाहिए.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









