
'आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं', ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को किया फोन, पहलगाम हमले पर जताया शोक
AajTak
विदेश मंत्रालय ने कहा, 'दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि इस तरह के आतंकवादी कृत्यों को किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता और मानवता में विश्वास रखने वाले सभी लोगों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक साथ खड़ा होना चाहिए.'
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसारन घाटी में पर्यटकों पर हमला कर दिया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी. यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद से घाटी में सबसे भयावह घटनाओं में से एक था. पुलवामा हमले में 40 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान शहीद हुए थे.
ईरानी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को किया फोन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर लिखा, 'ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की.' फोन पर बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि किसी भी परिस्थिति में आतंकवाद को उचित नहीं ठहराया जा सकता.
'आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं'
विदेश मंत्रालय ने कहा, 'दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि इस तरह के आतंकवादी कृत्यों को किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता और मानवता में विश्वास रखने वाले सभी लोगों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक साथ खड़ा होना चाहिए.'

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








