
'आज ‘मूड ऑफ द नेशन’ विकसित भारत के निर्माण का है', India Today Conclave में बोले पीएम मोदी
AajTak
India Today Conclave 2024: पीएम मोदी ने शनिवार को India Today Conclave 2024 में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने मंच से अपने संबोधन में देश का मूड बताया. उन्होंने कहा कि आज ‘मूड ऑफ द नेशन’ विकसित भारत के निर्माण का है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि, 'जहां पूरी दुनिया अनिश्चिता के भंवर में फंसी हैं, उसमें एक भाव साफ है कि भारत तेज गति से विकास करता रहेगा. वह India Today Conclave 2024 के मंच से संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि 'आज मूड ऑफ द नेशन विकसित भारत के निर्माण का है.'
बता दें कि 'मूड ऑफ द नेशन' आजतक द्वारा कराए जाने वाली ही सर्वे है. इस सर्वे के जरिए देश में सत्ता और उसके प्रति नागरिकों का क्या रुख है, और जनता अपने नेताओं-राजनीतिक दलों के बारे में क्या सोच रही है, उसका एक खाका सामने रखती है.
फरवरी में हुआ थी ''MOTN'' सर्वे अभी बीते महीने फरवरी में ही आजतक ने ये सर्वे होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कराया था. जिसमें कई विषयों पर लोगों की राय सामने आई थी. मसलन, इस सर्वे में निकलकर सामने आया था कि, चुनाव में एनडीए हैट्रिक लगा सकती है. 543 में से एनडीए को 335 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि, इंडिया ब्लॉक के खाते में 166 सीटें जा सकतीं हैं. अन्य को 42 सीटें मिल सकती हैं. इनमें से बीजेपी अकेले दम पर 304 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. कांग्रेस को 71 और अन्य के खाते में 168 सीटें आ सकतीं हैं.
बीजेपी यूपी-उत्तराखंड में हासिल कर रही बड़ी जीतः MOTN सर्वे वहीं इस सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भी बीजेपी बड़ी जीत हासिल करती दिख रही है. सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को इस बार 70 सीटों पर जीत मिल सकती है. समाजवादी पार्टी को 7, अपना दल को 2 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान है. बीजेपी को इस बार 2019 से भी ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है. 2019 में बीजेपी को 62 और उसकी सहयोगी अपना दल को 2 सीटें मिली थीं. वहीं, बसपा ने 10, सपा ने 5 और कांग्रेस ने एक सीट जीती थी. इस बार बसपा का खाता भी नहीं खुलता दिखाई दे रहा है.
उत्तराखंड में बीजेपी क्लीन स्वीप करती हुए दिखाई दे रही है. यहां लोकसभा की पांच सीटें हैं, जिन पर बीजेपी जीतती हुई दिखाई दे रही है. इसके अलावा बीजेपी का वोट शेयर 58.6 फीसदी मिलता दिख रहा है. जबकि कांग्रेस शून्य पर सिमटती दिख रही है. उसका वोट शेयर करीब 32 फीसदी दिखाई दे रहा है.
सर्वे ने बताया, पीएम मोदी कितने लोकप्रिय इस सर्वे से यह भी पता चला है कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता देश में बढ़ी हैं. इस सर्वे में शामिल 42 फीसदी लोगों ने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर नरेंद्र मोदी सरकार की लोकप्रियता की बड़ी उपलब्धि है. बीती 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. पीएम मोदी इस दौरान मुख्य यजमान थे. बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र में प्रमुखता से रहा है.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



