
आज नहीं हो सका आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट, एक्सपर्ट्स की टीम ने बताई ये वजह
AajTak
श्रद्धा मर्डर केस में मुख्य आरोपी आफताब का आज पॉलीग्राफ टेस्ट होना था. लेकिन FSL की टीम ने बताया कि आज उसका टेस्ट नहीं हो सका. उनकी ओर से बताया गया कि आफताब आज चिकित्सकीय रूप से फिट नहीं था और इसलिए टेस्ट नहीं किया जा सका. उसके हेल्थ की स्थिति को देखते हुए कल पॉलीग्राफ होने की संभावना है.
श्रद्धा मर्डर केस में मुख्य आरोपी आफताब को पॉलीग्राफ टेस्ट और नार्को टेस्ट से गुजरना है. वैसे तो आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट आज ही होना था लेकिन कुछ कारणों से उसका पॉलीग्राफ टेस्ट आज नहीं हो सका. उसकी जांच एफएसएल की जिन टीमों को करनी थी, उन्होंने आज का प्लान कैंसिल किया और वो जा चुकी हैं. कारण के बारे में बताया गया कि आफताब आज चिकित्सकीय रूप से फिट नहीं था और इसलिए टेस्ट नहीं किया जा सका. उसके हेल्थ की स्थिति को देखते हुए कल पॉलीग्राफ होने की संभावना है.
इस पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के लिए पुलिस ने साकेत कोर्ट से अनुमति मांगी थी और कोर्ट ने मंजूरी दे दी थी. इजाजत मिलने के बाद पुलिस टीम को नार्को टेस्ट से पहले आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट करना है. यह टेस्ट रोहिणी की फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में होना है. इसके जरिए केस में ड्रग एंगल की भी जांच की जा रही है. आफताब पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या करने और उसके शरीर को 35 हिस्सों में काटने का आरोप है.
एक दिन पहले भी हुआ था यही टेस्ट
बीते दिन मंगलवार को भी श्रद्धा वॉल्कर की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस ने आरोपी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट किया था. मंगलवर को पुलिस आफताब को FSL लेकर गई. वहां आफताब करीब साढ़े तीन घंटे तक रहा. जानकारी के मुताबिक पहले आफताब का प्री-पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ. इसके बाद शुरू हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट का सिलसिला. इस दौरान आरोपी से तकरीबन 15 से 18 सवाल पूछे गए. आफताब का एक टेस्ट कल किया गया था और एक आज होना था.
क्या होता है पॉलीग्राफ?
आपको बता दें कि पॉलीग्राफ एक लाई डिटेक्टर डिवाइस है जिसे किसी व्यक्ति के शरीर से लगाया जाता है और जब वह व्यक्ति एक ऑपरेटर से सवालों का जवाब देता है तो यह शारीरिक घटनाओं (Physiological Activity) जैसे ब्लड प्रेशर, पल्स रेट और मानव विषय (जिस पर टेस्ट हो रहा है) की सांस को रिकॉर्ड करता है. इस डाटा का उपयोग यह निर्धारित करने के लिए किया जाता है कि वह व्यक्ति झूठ बोल रहा है या नहीं. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1924 से पुलिस की पूछताछ और जांच में इस्तेमाल किया जाने वाला लाई डिटेक्टर अभी भी मनोवैज्ञानिकों के बीच विवादास्पद है और हमेशा न्यायिक रूप से स्वीकार नहीं होता है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



