
आज का दिन: सोनिया गांधी को प्रशांत किशोर ने जीत का कौन सा मंत्र दिया है?
AajTak
गुजरात और 2024 चुनाव में क्या PK पार लगाएंगे कांग्रेस की नैया? नए कैबिनेट के साथ श्रीलंका की राजनीति में क्या बदलेगा? क्या है Amway का घोटाला? और कौन हैं नए आर्मी चीफ़ बनने जा रहे मनोज पांडे?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ
आजतक रेडियो' के मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट 'आज का दिन' में सुनेंगे - गुजरात और 2024 चुनाव में क्या PK पार लगाएंगे कांग्रेस की नैया? नए कैबिनेट के साथ श्रीलंका की राजनीति में क्या बदलेगा? क्या है Amway का घोटाला? और कौन हैं नए आर्मी चीफ़ बनने जा रहे मनोज पांडे?
आजतक रेडियो पर हम रोज़ लाते हैं देश का पहला मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट ‘आज का दिन’, जहां आप हर सुबह अपने काम की शुरुआत करते हुए सुन सकते हैं आपके काम की ख़बरें और उन पर क्विक एनालिसिस. साथ ही, सुबह के अख़बारों की सुर्ख़ियाँ और आज की तारीख में जो घटा, उसका हिसाब किताब. आगे लिंक भी देंगे लेकिन पहले जान लीजिए कि आज के एपिसोड में हमारे पॉडकास्टर अमन गुप्ता किन ख़बरों पर बात कर रहे हैं.
प्रशांत किशोर और सोनिया गांधी की मीटिंग में क्या बातें हुईं?
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कल एक दफ़ा फिर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की, जिसके बाद फिर से कयासबाज़ियों का दौर शुरू हो गया. कोई इसे आगामी गुजरात चुनाव से जोड़ कर देखने लगा तो कोई इसे 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले की तैयारी बताने लगा है. मीटिंग से कई अहम बातें निकल कर आई. कहा जा रहा है एक फॉर्मूला भी कांग्रेस को प्रशांत किशोर ने सुझाया है आगामी चुनाव के लिए तो प्रशांत किशोर ने क्या फॉर्मूला सुझाया है कांग्रेस को?
श्रीलंका में नए कैबिनेट के बाद क्या बदलेगा?
श्रीलंका में गंभीर आर्थिक संकट बरकरार है. सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं और इसके साथ ही हो रही है प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को हटाने की मांग. लेकिन इन मांगों से उलट कल राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने मंत्रिमंडल को ही बदल दिया और नए मंत्रिमंडल का गठन किया. नए कैबिनेट में गोटाबाया राजपक्षे के भाई और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे.... राजपक्षे परिवार की ओर से एकमात्र सदस्य हैं. कुछ ही रोज़ पहले सरकार के विरोध में हो रहे प्रदर्शन की वज़ह से पूरे श्रीलंकाई मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया था. अब आज से कोलंबो में संसद का सत्र शुरू होने जा रहा है जिसको देखते हुए ऐसा फैसला लिया गया है. वहीं विपक्षी दल राजपक्षे सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन संसद सत्र शुरू होने से पहले नए मंत्रिमंडल का गठन कर के इसे एक तरह से विपक्ष की चाल को विफल करने की कोशिश बताया जा रहा है. तो, अब यहां सवाल ये है कि जब सरकार ने अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा की है तो क्या यहां से श्रीलंका की राजनीति में कोई फ़र्क नज़र आएगा क्योंकि जो कमान है वो तो अभी भी गोटबाया और महिंदा राजपक्षे के हाथ में है. और संसद सत्र शुरू होने से पहले नए मंत्रिमंडल का गठन करना, क्या विपक्ष की इस कोशिश को डेंट पहुंचाएगा या अब भी सरकार पर विपक्ष दबाव बनाने में कामयाब होगा?

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



