
आज का दिन: लवीव पर सबसे ज़्यादा हमले क्यों कर रहा है रूस?
AajTak
यूक्रेन की तबाही में लवीव क्यों है रूस की राह का रोड़ा? यूपी में क्यों दिख रहा केंद्र का ज़्यादा दख़ल? BSP को लेकर मायावती ने कौन से बड़े फ़ैसले किए? बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का क्या असर होगा?
आजतक रेडियो' के मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट 'आज का दिन' में सुनेंगे- यूक्रेन की तबाही में लवीव क्यों है रूस की राह का रोड़ा? यूपी में क्यों दिख रहा केंद्र का ज़्यादा दख़ल? BSP को लेकर मायावती ने कौन से बड़े फ़ैसले किए? बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का क्या असर होगा?
आजतक रेडियो पर हम रोज लाते हैं देश का पहला मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट ‘आज का दिन’. जहां आप हर सुबह अपने काम की शुरुआत करते हुए सुन सकते हैं आपके काम की खबरें और उन पर क्विक एनालिसिस. साथ ही, सुबह के अखबारों की सुर्खियां और आज की तारीख में जो घटा, उसका हिसाब किताब. आगे लिंक भी देंगे, लेकिन पहले जान लीजिए कि आज के एपिसोड में हमारे पॉडकास्टर अमन गुप्ता किन खबरों पर बात कर रहे हैं?
क्या योगी का बीजेपी में क़द नहीं बढ़ने देना चाहता केंद्र?
योगी आदित्यनाथ ने बीते शुक्रवार यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली. बीजेपी के दोबारा चुनाव जीतने पर एक विमर्श शुरू हो चुका था कि अब योगी आदित्यनाथ का क़द पार्टी में और बड़ा होगा. कुछ लोग तो ऐसा भी दावा कर रहे हैं कि अब योगी मोदी के बाद पार्टी के चेहरे होंगे. लेकिन जिस तरह से चुनाव परिणाम के बाद केंद्र ने यूपी की जीत को अपने सिर पे सेहरे की तरह बांधा. अमित शाह ने जिस तरह शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय मंत्रियों के जुटान से लेकर सारी ज़िम्मेदारी अपने हाथ मे ले रखी था उसे देखकर कहा जा रहा है कि बीजेपी अभी भी योगी आदित्यनाथ को नम्बर 2 मानने के मूड में नहीं है. योगी आदित्यनाथ के बतौर मुख्यमंत्री दोबारा चुने जाने के बाद कहा गयाकि योगी आदित्यनाथ का अब मंत्रिमंडल चुनने में और पार्टी में निर्णायक भूमिका में दिखेंगे. लेकिन बीता शपथ ग्रहण समारोह और मंत्रिमंडल में शामिल चेहरे योगी के बढ़े क़द की गवाही नहीं दे रहे हैं. तो किस तरह से लगता है ऐसा कि योगी आदित्यनाथ ने भले दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली हो लेकिन केंद्र, ख़ास कर मोदी और अमित शाह यूपी में दोबारा सरकार बनाने में अपनी भूमिका ज़ाहिर करने में हिचक नहीं रहे है? क्या मंत्रिमंडल में भी दिल्ली के पसंदीदा चेहरे ज्यादा शुमार किये गये हैं?
बसपा फिर खड़ी कर पाएंगी मायावती?
यूपी में ही चुनाव हारने के बाद बसपा और मायावती बड़े बदलाव के मूड में हैं. मायावती ने कल पार्टी के कई पदाधिकारियों के साथ बैठक की. साथ ही आजमगढ़ की जो सीत अखिलेश यादव के संसद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है, उसके लिए प्रत्याशी भी घोषित कर दिया.गुड्डू जमाली को आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव में बसपा का प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया है. गुडडू इसके पहले AIMIM में थे. हाल ही में उन्होंने AIMIM छोड़ कर वापस बसपा जॉइन की है. कहा जा रहा है कि संगठन को लेकर भी कल मायावती ने बड़े फैसले किये हैं. तो क्या हैं ये फ़ैसले? और गुड्डू जमाली का राजनीतिक करियर कैसा रहा है अब तक जो पार्टी ने इतनी अहम सीट से इन्हें उतारा है?

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



