
आज का दिन: पहले धमकी फिर बातचीत, क्या ऐसे आगे बढ़ सकेंगे भारत-अमेरिका के संबंध?
AajTak
रूस से चिढ़ते अमेरिका के साथ किन शर्तों पर होगी भारत की बात? क्या धुर विरोधी संगठनों के साथ सरकार चला पाएंगे शहबाज़ शरीफ़? कौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष? और कितनी सस्ती मिलेगी बूस्टर डोज़?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.
आजतक रेडियो' के मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट 'आज का दिन' में सुनेंगे -रूस यूक्रेन जंग, श्रीलंका में आर्थिक संकट और पाकिस्तान में सियासी उठापटक के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बैठक करेंगे. दोनों नेताओं के बीच ये बैठक वर्चुअल होगी. माना जा रहा है कि ये बैठक शाम 7:30 से 8 बजे के बीच हो सकती है. दोनों नेता इस दौरान मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने के साथ ही दक्षिण एशिया, हिंद-प्रशांत के हालिया घटनाक्रम और पारस्परिक हित के वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.
आजतक रेडियो पर हम रोज़ लाते हैं देश का पहला मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट ‘आजका दिन’ जहां आप हर सुबह अपने काम की शुरुआत करते हुए सुन सकते हैं आपके काम की ख़बरें और उन पर क्विक एनालिसिस. साथ ही, सुबह के अख़बारों कीसुर्ख़ियां और आज की तारीख में जो घटा, उसका हिसाब किताब. आगे लिंक भी देंगे लेकिन पहले जान लीजिए कि आज केएपिसोड में हमारे पॉडकास्टर अमन गुप्ता किन ख़बरों पर बात कर रहे हैं?
अमेरिका से बातचीत का क्या है एजेंडा? भारत और अमेरिका के बीच सम्बन्ध मजबूत करने के लिहाज से आज बड़ा दिन है. बहुत कुछ होने जा रहा है इन दो देशों के बीच. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे. कहा जा रहा है कि इस दौरान दोनों नेता आपसी सहयोग बढ़ाने और पैरेलेल दुनिया मे तेज़ी से बदलते घटनाक्रमों पर भी बात करेंगे. ये मुलाकात वर्चुअल होगी, जिसकी जानकारी कल दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के प्रवक्ताओं ने दी. एक मिटींग आज ही और होगी. दरअसल भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर दोनों अमेरिकी दौरे पर हैं. तो आज भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड आस्टिन की टू प्लस टू वार्ता होनी है. रूस यूक्रेन के बीच युद्ध से बदले परिदृश्य के बीच ये वार्ता बड़ी अहम मानी जा रही है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी. इससे पहले भारत दौरे पर ये अमेरिकी एनेएसए की भारत और रूस की कारीबियों के मद्देनजर धमकी के बाद ये पहला मौका है जब दोनों देशों के बीच इस लेवल की वार्ता होने जा रही है. तो फिलहाल तीन तीन स्तर पर होने जा रही भारत और अमेरिका के बीच इस बातचीत मे एजेंडा क्या रहने वाला है ? और टू प्लस टू वार्ता मे दोनों देशों के ये प्रतिनिधि किन किन मुद्दों पर बात कर सकते हैं? पाकिस्तान में कितना निभेगा धुर विरोधियों का साथ?
पाकिस्तान में क़रीब एक महीने से जारी सियासी घमासान फिलहाल थमता नजर आ रहा है. शनिवार-रविवार के बीच की रात मे अविश्वास प्रस्ताव पर हुई वोटिंग में इमरान सरकार गिर गई. कुल 174 सांसदों ने उनके खिलाफ वोट दिया जो बहुमत से 2 ज्यादा है. सरकार गिरते ही इमरान के करीबियों पर छापेमारी का दौर भी शुरू हो गया है. PTI का आरोप है कि आज सुबह इमरान खान का सोशल मीडिया देखने वाले अर्सलान खालिद घर छापा मारा गया है. कल पीएम पद के लिए नामांकन भरने का दिन था. विपक्ष की तरफ से संयुक्त रूप से शाहबाज शरीफ और इमरान की पार्टी पीटीआई की तरफ से शाह महमूद कुरैशी ने नामांकन किया है. नामांकन के बाद शहबाज शरीफ ने भारत के संबंध मे बयान भी दिया. भारत से रिश्ते सुधारने पर उन्होंने कहा कि ऐसा तब तक नहीं हो सकता जब तक कश्मीर मसला हल नहीं हो जाता. अब आज पाकिस्तान नए पीएम का चुनाव नेशनल असेंबली की बैठक में होना है. कल विपक्षी दलों के गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक फ्रंट की बैठक भी हुई इसमें नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम, आसिफ अली जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और मौलाना फजल-उर-रहमान की जमीयते उलेमा इस्लाम शामिल थी . सवाल ये है कि शरीफ सरकार जिस गठबंधन के बूते बन रही है वही अजीब है. उसमें धुर विरोधी साथ हैं. साथ मे चल कितना पाएंगे ये? मौजूदा परिस्थिति में पाकिस्तान के सामने इस समय बड़ी समस्या पैसे की है, उस पर आतंकवाद की वजह से लगे इतने प्रतिबंध, इससे कैसे उबरेगी नई सरकार ?
दरकिनार किए गए बड़े चेहरों से तालमेल बिठा पाएंगे नए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष?
एक लंबे इंतज़ार के बाद कांग्रेस ने पंजाब में अपना नया प्रदेश अध्यक्ष ढूंढ लिया. बीते शनिवार को इसका ऐलान किया गया था कि यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा पंजाब कांग्रेस प्रमुख होंगे. इसके अलावा भारत भूषण आशू को वर्किंग प्रेसिडेंट और प्रताप सिंह बाजवा को पंजाब के लिए सीएलपी नेता नियुक्त किया है. इसके अलावा डॉ. राज कुमार को डिप्टी सीएलपी बनाया गया है. प्रताप सिंह बजवा राज्यसभा सांसद थे. अमरिंदर सिंह राजा और प्रताप सिंह दोनों ही राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं. पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी ने नवजोत सिद्धू से अध्यक्ष पद से इस्तीफा ले लिया था. और अब सिद्धू पूरी तरह से दरकिनार कर दिए गए हैं. सिद्धू के अलावा और भी कई चेहरे थे जिन्हे दरकिनार कर के पार्टी ने अमरिंदर सिंह राजा को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया. तो पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा कौन हैं और इनका राजनीतिक करियर किस तरह का रहा है? इस चौंकाने वाले नाम के ऐलान के पीछे काxग्रेस की रणनीति क्या है ?

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.


