
आज का दिन: नैंसी पेलोसी के दौरे से नाराज़ चीन ताईवान पर हमला करने जा रहा है?
AajTak
नैंसी पेलोसी के दौरे से नाराज़ चीन ताईवान पर हमला करने जा रहा है? GST में 12% का टैक्स स्लैब हटा तो बढ़ेगी महंगाई? क्या एशिया कप जीत पाएगी टीम इंडिया? सुनिए आजतक रेडियो का मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट 'आज का दिन'
आजतक रेडियो पर हम रोज लाते हैं देश का पहला मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट ‘आज का दिन’ जहां आप हर सुबह अपने काम की शुरुआत करते हुए सुन सकते हैं आपके काम की खबरें और उन पर क्विक एनालिसिस. साथ ही, सुबह के अखबारों की सुर्खियां और आज की तारीख में जो घटा, उसका हिसाब किताब. जानिए, आज के एपिसोड में हमारे पॉडकास्टर अमन गुप्ता किन ख़बरों पर बात कर रहे हैं?
नैंसी पेलोसी के दौरे से नाराज़ चीन ताईवान पर हमला करने जा रहा है?
ताईवान में कल 25 साल में पहली बार किसी हाई लेवल अमेरिकी रिप्रेजेंटेटिव का दौरा हुआ. ये हैं नैंसी पेलोसी. नैंसी अमेरिका का जो निचला सदन है, यानी हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव उसकी स्पीकर हैं. हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव को उसी तरह समझिये जैसे भारत में लोकसभा होता है. तो नैंसी पेलोसी के ताईवान पहुंचने पर दुनिया भर में हंगामा मचा हुआ है, अमेरिका और चीन आमने-सामने आ गए हैं. विवाद मेनली ये है कि चीन ताईवान की संप्रभुता को मान्यता नहीं देता.वैसे तो ताईवान 1950 से ही इंडिपेंडेंट है मगर चीन का मानना है कि ताइवान को चीन में ही शामिल हो जाना चाहिए.
अमेरिका के कई महत्वपूर्ण नेता इंक्लूडिंग राष्ट्रपति जो बाइडन ताईवान के समर्थन में बयान देते रहे हैं. वहीं, चीन इसे आंतरिक मामलों में दखल बताता है. ऐसे में, अमेरिका की तीसरी सबसे प्रभवशाली नेता के इस दौरे के लोग अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं, उधर चीन ने टारगेटेड मिलिट्री एक्सरसाइज और दूसरे कुछ स्ट्रांग एक्शन का ज़िक्र कर दुनिया की निगाहें ताईवान की ओर खींच दी है. आज नैंसी ताईवान की राष्ट्रपति से मिलेंगी. फिलहाल ताईवान में कैसे हैं हालात? रिपोर्ट्स हैं कि चीन ने ताईवान के एयरबेस में इंटर किया है, क्या उस लिहाज़ से कुछ तैयारी है कि कॉन्फ्लिक्ट को संभाला जा सके?
GST में 12% का टैक्स स्लैब हटा तो बढ़ेगी महंगाई?
जीएसटी सरकार दबा के लगाती है, सामान और सेवाओं पर. और फिर उससे जो टैक्स वसूलती है, कहती है उसका इस्तेमाल सब्सिडी से लेकर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में किया जाता है. जानते ही हैं आप. तो जीएसटी के कुछ स्लैब में लगता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इन्हीं स्लैब में से जो एक 12 परसेंट का टैक्स स्लैब है, जीएसटी काउंसिल के ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स उसको खत्म करने के पक्ष में है. मतलब अगर ये काउंसिल से पास हो जाता है तो 5, 18 और 28 मुख्य टैक्स स्लैब रह जाएंगे. लेकिन सवाल असल ये है कि 12 परसेंट जब भी ख़त्म होगा तो उसके आइटम्स किस स्लैब में जाएंगे, 5 या 18. 18 में अगर गए तो आप समझ सकते हैं, चीजें कितनी महंगी हो जाएंगी?

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



