
आज का दिन: दिवाली से पहले किन चुनौतियों से जूझ रही देश की पटाखा कैपिटल?
AajTak
देश की पटाखा कैपिटल शिवकाशी में प्रॉडक्शन क्यों डाउन है? मैडेन फार्मा के कफ सिरपों की जांच में क्या गड़बड़ियां मिलीं? खुदरा महंगाई दर के लगातार ऊपर बने रहने के पीछे क्या वजहें हैं?
आजतक रेडियो पर हम रोज लाते हैं, देश का पहला मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट ‘आज का दिन’ जहां आप हर सुबह अपने काम की शुरुआत करते हुए सुन सकते हैं आपके काम की खबरें और उन पर क्विक एनालिसिस. साथ ही, सुबह के अखबारों की सुर्खियां और आज की तारीख में जो घटा, उसका हिसाब-किताब. जानिए, आज के एपिसोड में हमारे पॉडकास्टर अमन गुप्ता किन खबरों पर बात कर रहे हैं?
दिवाली में भी पटरी पर क्यों नहीं आ पाया देश का पटाखा कारोबार?
साउथ इंडिया में एक शहर है शिवकाशी, तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में पड़ता है. चेन्नई से क़रीब साढ़े 500 किलोमीटर दूर. ये शहर अपने पटाखा, प्रिंटिंग और माचिस उद्योग के लिए मशहूर है. इंडिया का फायरक्रैकर कैपिटल कह सकते हैं इसको, क्योंकि देश की 90 फीसदी पटाखों की डिमांड ये शहर अकेले पूरा करता है. विकिपीडिया की मानें तो पटाखों के छोटे-बड़े 8000 इंडस्ट्रीज यहाँ हैं. लेकिन, इन इंडस्ट्रीज की हालत आजकल खस्ता है, वो भी ऐसे समय में जब पटाखों की डिमांड पीक पर होती है. पहले लॉकडाउन, फिर पॉल्यूशन के चलते बढ़ती पाबंदियां और चाइनीज पटाखों की बढ़ती आमद, ये सब वजहें हैं जिसके चलते शिवकाशी में पटाखों के प्रॉडक्शन पर ख़ासा असर पड़ा है और इसके चलते सप्लाई भी प्रभावित हुई है. लेकिन कोविड की वजह से इस इंडस्ट्री को कितना नुकसान हुआ था और अब हालात किस हद तक सुधरे हैं?
कफ सिरप जांच में क्या मिलीं गड़बड़ियां?
मैडेन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड...ये कंपनी है हरियाणा की. पिछले हफ्ते सुर्खियों में तब आई, जब WHO यानी वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इस कंपनी के बनाए चार कफ सिरप को लेकर अलर्ट जारी किया था. WHO ने बताया कि ये कोल्ड-कफ सीरप गाम्बिया में 66 लोगों की मौत और गुर्दे की गंभीर दिक्कतों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं. इसके बाद भारत में दवाओं को मंजूरी देने वाले सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन ने जांच शुरू की थी. हरियाणा के ड्रग डिपार्टमेंट ने भी इसकी ज्वॉइंट इंस्पेक्शन की. उसमें लगभग 12 गड़बड़ियां पाई गईं है. उनको मद्देनजर रखते हुए राज्य सरकार ने आदेश दिया कि इसकी टोटल प्रॉडक्शन बंद कर दी जाए. हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कल इस बात की जानकारी दी. हरियाणा स्टेट ड्रग अथॉरिटी ने कंपनी को 7 दिन में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है. इसमें पूछा गया है कि उनका लाइसेंस क्यों न रद्द किया जाए और इंस्पेक्शन के दौरान क्या गड़बड़ियां पाई गईं और इस एक्शन की वजह से बाकी कंपनियों को किस तरह का मैसेज जाता है?
क्यों लगातार बढ़ रही है खुदरा महंगाई दर?

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




