
आज का दिन: घोटाले में घिरे हेमंत सोरेन ने झारखंड में कौन सा नया दांव चल दिया?
AajTak
घोटाले में घिरे हेमंत सोरेन ने झारखंड में कौन सा नया दांव चल दिया है? क्या कहते हैं छह राज्यों में हुए उपचुनावों के नतीजे? सेमीफ़ाइनल से पहले किन कमज़ोरियों से उबरना चाहेगी टीम इंडिया?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.
आज तक रेडियो आप के लिए लाता है सुबह सवेरे देश का पहला मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट ‘आज का दिन’, जहां आप हर सुबह अपने काम की शुरुआत करते हुए सुन सकते हैं आपके काम की ख़बरें और उन पर क्विक एनालिसिस. साथ ही, सुबह के अख़बारों की सुर्ख़ियाँ और आज की तारीख में जो घटा, उसका हिसाब किताब. आगे लिंक भी देंगे लेकिन पहले जान लीजिए कि आज के एपिसोड में हमारे पॉडकास्टर अमन गुप्ता किन ख़बरों पर बात कर रहे हैं.
सोरेन के नए ऐलान, मुश्किल करेंगे आसान? झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं.केन्द्रीय एजेंसियां झारखंड में हुए माइनिंग घोटाले में उनसे लगातार पूछताछ में जुटी हुई हैं. इसी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला भी सुनाएगा. कोर्ट को ये तय करना है कि इस मामले में पीआईएल के तहत सोरेन के खिलाफ सुनवाई शुरू हो या नहीं. इससे पहले ईडी ने भी उन्हें नोटिस भेज कर पेश होने के लिए कहा था लेकिन वो ईडी दफ़्तर ही नहीं पहुंचे. कोर्ट से एजेंसियों तक फंसे हेमंत सोरेन ने इसी बीच एक नया सियासी पासा फेंका है. सोरेन ने झारखंड में आदिवासियों के लिए आरक्षण और स्थानीय कोटे के तहत वरीयता दिए जाने का ऐलान कर दिया.ये बताने की जरूरत नहीं कि सोरेन और उनकी पार्टी सियासी रूप से आदिवासी तबके पर किस तरह से निर्भर है,और पूरे झारखंड की राजनीति में आदिवासी वोट बड़े संख्या बल के रूप में है.ऐसे में कहा जा रहा है कि सोरेन का ये मूल निवासी, स्थानीय कोटा और आरक्षण का ऐलान उन्हें फायदा पहुंचा सकता है? इस पॉलिसी की ज़रूरत क्यों थी राज्य में? इन ऐलानों के बाद सोरेन के लिए सियासत की राह कितनी आसान हो जाएगी और ओवर ऑल झारखंड की पॉलिटिक्स में इसका किस तौर पर असर पड़ेगा?
क्या कहते हैं 7 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे? उपचुनावों के बारे में कहते हैं कि ये चुनावों का एग्जिट पोल होता है. इसमें लोगों के मूड की एक झलक मिल जाती है. कल देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनावो के नतीजे आए. हालांकि इनमें से किसी राज्य में आम चुनाव करीब नहीं हैं लेकिन फिर भी इसके लिए पार्टियों के प्रयास ने इन उपचुनावों को रोमांचक बना दिया था. बिहार में दो सीटें थीं मोकामा और गोपालगंज. मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी जो आर्जेडी के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं , जीत गईं. गोपालगंज में बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी जीतीं. महाराष्ट्र में शिवसेना, तेलंगाना में टीआरएस और यूपी- हरियाणा में बीजेपी ने एक एक सीट जीती है. 7 सीटों में से कुल 4 सीटें बीजेपी के हिस्से आई हैं. इन सात सीटों में चार जगहों पर बीजेपी की जीत के फैक्टर्स स्थानीय थे या राष्ट्रीय? और उपचुनाव के इन परिणामों को बीजेपी किस तरह से देखेगी?
T20 वर्ल्डकप सेमीफ़ाइनल से पहले कितनी तैयार हैं टीमें? कल टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के अपने आखिरी लीग मैच में जिम्बाब्वे को 71 रन से हरा दिया. हालांकि इस मैच से पहले ही भारत का सेमीफाइनल में जाना तय था. अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से 10 नवंबर को एडिलेड में होगा. भारत ने ग्रुप-2 में अपने 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं और 8 अंक के साथ नंबर-1 है. इस ग्रुप से क्वालिफाई करने वाली दूसरे टीम पाकिस्तान रही। उसके 5 मैच में 6 पॉइंट्स हैं। दूसरी ओर ग्रुप 1 में न्यूजीलैंड पहले और इंग्लैंड दूसरे स्थान पर रहा. तो अब जब सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो चुकी है तब इस विश्वकप की होड़ में इन चार टीमों में से कौन सी टीमें यहां से सबसे मजबूत नज़र आ रही हैं और उनकी कमज़ोरी-मजबूती क्या क्या है?

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



