
आज का दिन: गुजरात से क्यों शुरू हो रहा बोरिस जॉनसन का भारत दौरा?
AajTak
आजतक रेडियो' के मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट 'आज का दिन' में सुनेंगे - गुजरात से क्यों शुरू हो रहा बोरिस जॉनसन का दौरा? तमिलनाडु में क्यों लाया जा रहा एंटी नीट बिल? कितने पावर प्लांट्स में है कोयला की कमी? क्यों घट रहे नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर्स? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.
आजतक रेडियो' के मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट 'आज का दिन' में सुनेंगे - गुजरात से क्यों शुरू हो रहा बोरिस जॉनसन का दौरा? तमिलनाडु में क्यों लाया जा रहा एंटी नीट बिल? कितने पावर प्लांट्स में है कोयला की कमी? क्यों घट रहे नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर्स?
आजतक रेडियो पर हम रोज़ लाते हैं देश का पहला मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट ‘आज का दिन’, जहां आप हर सुबह अपने काम की शुरुआत करते हुए सुन सकते हैं आपके काम की की ख़बरें और उन पर क्विक एनालिसिस. साथ ही, सुबह के अख़बारों की सुर्ख़ियां और आज की तारीख में जो घटा, उसका हिसाब किताब. आगे लिंक भी देंगे लेकिन पहले जान लीजिए कि आज के एपिसोड में हमारे पॉडकास्टर अमन गुप्ता किन ख़बरों पर बात कर रहे हैं.
गुजरात से क्यों शुरू हो रहा बोरिस जॉनसन का दौरा?
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दो दिन के भारत के दौरे पर आ रहे हैं. खास बात ये है कि बोरिस जॉनसन अपने दौरे की शुरुआत दिल्ली से नहीं बल्कि गुजरात से करने वाले हैं. गुजरात के बाद बोरिस जॉनसन दिल्ली जाएंगे जहां दोनों देशों के बीच कुछ मुद्दों पर चर्चा होगी. पिछले महीने ही ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस भारत दौरे पर आईं थीं. वो चाहती थीं कि भारत भी रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए. लेकिन भारत ने ऐसा कुछ नहीं किया. साथ ही भारत ने यूनाइटेड नेशन्स में भी रूस के खिलाफ वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया. तो अब इन सब के बीच बोरिस जॉनसन के भारत दौरे को किस तरह देखा जाए, जहां वो दिल्ली न जाकर सबसे पहले गुजरात जाएंगे? किन मुद्दों पर चर्चा या समझौता होते देख सकते हैं हम दोनों देशों के बीच
तमिलनाडु में क्यों लाया जा रहा एंटी नीट बिल?
भारत में मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए एक परीक्षा होती है NEET(National Eligibility cum Entrance Test) इसके स्कोर पर ही एमबीबीएस, बीडीएस, होम्योपैथी, आयुष कोर्स और बीएससी नर्सिंग कोर्सेज में किसी कॉलेज में दाखिला मिलता है. हर साल लाख़ों स्टूडेंट्स इसमें शामिल होते हैं लेकिन तमिलनाडु इस परीक्षा के ख़िलाफ़ है. यहां की सरकार नीट के विरोध में एंटी नीट बील दो बार लेकर आ चुकी है मगर सरकार का दावा है कि राज्यपाल आरएन रवि इस बिल को पास नहीं होने देना चाह रहे. बीजेपी भी इस बिल को लागू करने के बिल्कुल पक्ष में नहीं है. फरवरी में ही राज्य विधानसभा में एंटी नीट बिल को दूसरी बार पास कर राज्यपाल के पास इसे भेजा गया, लेकिन अभी तक राज्यपाल की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



