
आज का दिन: क्यों चीन-अमेरिका दोनों से बराबर दूरी रख रहा है भारत?
AajTak
भारत की विदेश नीति को किस तरह नया आयाम दे रहे हैं एस. जयशंकर? टेक्निकल और नॉन टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स में हिंदी और क्षेत्रीय भाषओं को ज़रूरी करने पर क्या हैं आपत्तियां? और BCCI के अगले प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी हुए तो क्या होंगे उनके सामने चैलेंज?
आजतक रेडियो पर हम रोज लाते हैं, देश का पहला मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट ‘आज का दिन’ जहां आप हर सुबह अपने काम की शुरुआत करते हुए सुन सकते हैं आपके काम की खबरें और उन पर क्विक एनालिसिस. साथ ही, सुबह के अखबारों की सुर्खियां और आज की तारीख में जो घटा, उसका हिसाब-किताब. जानिए, आज के एपिसोड में हमारे पॉडकास्टर अमन गुप्ता किन खबरों पर बात कर रहे हैं?
विदेश नीति के मामले में क्यों फूंक-फूंक कर कदम रख रहा भारत?
केंद्र की मौजूदा सरकार में जिन चुनिंदा मंत्रियों के बयान, उनकी अपनी पहचान लोगों को अपनी ओर खींच रही है, उनमें एक हैं विदेश मंत्री एस. जयशंकर का. रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद दुनिया-जहान के मंचों पर जिस तरह उन्होंने भारत का पक्ष रखा है, उसकी बड़े पैमाने पर सराहना हो रही है. परसों उन्होंने साफगोई से कहा कि भारत के पास रूस से बनें हथियारों की बड़ी संख्या है क्योंकि पश्चिमी देशों ने दशकों तक भारत को हथियार सप्लाई नहीं किया. इससे आपको अगर ये लग रहा है कि वे रूस को लेकर सॉफ्ट हैं तो आप उनका कल का एक बयान पढ़िए, जिसमें उन्होंने यूक्रेन के शहरों में हुए रूसी अटैक पर कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना और आम नागरिकों की जान लेना कहीं भी एक्सेप्ट नहीं किया जा सकता. इससे पहले वे रूस से तेल ख़रीदने पर और प्रतिबंधों की राजनीति पर यूरोप के दोहरे चरित्र को उजागर कर चुके हैं. यहां तक उन्होंने कहा यूरोप को अपनी इस मानसिकता से बाहर आना चाहिए कि उनकी समस्या, विश्व की समस्या है लेकिन दुनिया की समस्या ने उन्हें कोई सरोकार नहीं. ये पूछने पर कि चीन और अमेरिका अगर दो कैम्प होते हैं, भारत किस ओर झुकेगा. जयशंकर का कहना था कि किसी की ओर नहीं, हमारा अपना पक्ष होगा. सवाल है कि कुछ महीनों में ख़ासकर रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद जो विदेश मंत्री ने कई बयान दिए हैं, क्यों ये कहा जा रहा है वे भारत के विदेश नीति के बदले अंदाज़ की ओर एक इशारा है. क्या है इस इशारे का मतलब और क्या ये सकारात्मक है?
IIM, IIT, AIIMS में हिंदी ज़रूरी करने को लेकर क्या चिंताएं हैं? गृह मंत्रालय की अध्यक्षता वाली तीस मेंबर की पार्लियामेंट्री कमेटी ने एक रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि IIM, IIT, AIIMS जैसे जितनी भी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज हैं उनमें लोकल लैंग्वेज को प्राथमिकता दी जाएगी. मसलन जो हिंदी भाषी क्षेत्र हैं, वहां हिंदी को मीडियम ऑफ इंस्ट्रक्शन बनाया जाए, वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब जैसी जगहों पर वहां के रीजनल लैंग्वेज को प्रेफरेंस देने की बात कही गई है. अब जो ये मसौदा तैयार किया गया है, ये दरअसल 2019 में आई न्यू एजुकेशन पॉलिसी का हिस्सा है. 2019 में भी लैंग्वेज प्रेफरेंस का खूब विरोध हुआ था और अब जब कमेटी की रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंपी गई है तो विरोध वापस शुरू हो गया है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भारत सरकार पर हिंदी को थोपने का आरोप लगाया है. कुछ महीने पहले जब इस मसले पर चर्चा हो रही थी तो केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी इसका विरोध किया था. दूसरी तरफ मेडिकल फिल्ड से जुड़े लोग भी इसको लेकर अपनी चिंताएं सामने रख रहे हैं. तो क्या हैं ये चिंताएं?
BCCI की नई टीम के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
आज़ादी से भी तकरीबन बीस बरस पुरानी बात है. अंग्रेज़ों की क्रिकेट में मोनोपॉली थी, उसी को ख़त्म करने के लिए कुछ खिलाड़ियों ने बीसीसीआई (यानी बोर्ड ऑफ कंट्रोल फ़ॉर क्रिकेट इन इंडिया) बनाया. आज दुनिया का ये सबसे धनी क्रिकेट बोर्ड है और इंडियन क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े सारे फैसले करती है. इसके अध्यक्ष हैं फिलहाल सौरव गांगुली, लेकिन मीडिया और क्रिकेट कोरिडोर्स में दबी ज़ुबान ये चर्चा है कि और हफ्ता भर वे इस पोस्ट पर रहेंगे, क्योंकि 18 अक्टूबर को बोर्ड के ऑफिस बियरर्स का इलेक्शन होना है. जिसके लिए सोमवार को एक इंटरनल डिस्कशन भी हुआ. कहा जा रहा है ऑल राउंडर रोजर बिन्नी BCCI के अगले प्रेसिडेंट हो सकते हैं. वे 1983 वर्ल्ड कप की विनिंग टीम के मेम्बर रह चुके हैं. बाकी के जो पोस्ट हैं, सेक्रेटरी, वाइस प्रेसिडेंट और ट्रेजरर के, वहां भी एक कंसेंसस ही है और शायद चुनाव की तारीख़ औपचारिकता रह जाए. सवाल है, गांगुली की छुट्टी इस पोस्ट से क्या एक्सपेक्टेड लाइन पर है, या इसमें कुछ सरप्राइजिंग एलिमेंट भी है क्योंकि पिछले हफ्ते हुई दिल्ली की एक मीटिंग की बड़ी चर्चा है? रोजर बिन्नी के लिए नए सेट अप में काम करना कितना चैलेंजिंग या ईजी रहने वाला है?

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



