
आज का दिन: कब तक भारत आएगा PNB घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी?
AajTak
क़रीब 13,500 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले के बाद देश से भाग निकले मेहुल चौकसी को वापस भारत लाने की कवायद जारी है. जानिए अगर डोमिनिका कोर्ट में फैसला भारत के पक्ष में आ जाता है तो कब तक उसे हिंदुस्तान लाया जा सकेगा?
क़रीब 13,500 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले के बाद देश से भाग निकले मेहुल चौकसी ने साल 2017 में एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता प्राप्त कर ली थी। कुछ दिनों पहले जब ख़बर आयी कि मेहुल चौकसी एंटीगुआ से फरार है तो खूब हो-हल्ला मचा, बाद में उसकी गिरफ्तारी डोमिनिका से हुई। तभी से ही उसे भारत लाने की कवायद शुरू हो गयी। इस केस में कल का दिन बड़ा अहम था, जब डोमिनिका के समय के मुताबिक सुबह 9 बजे / भारत के समय के मुताबिक शाम करीब साढ़े 6 बजे सुनवाई शुरू हुई। तक़रीबन 4 घण्टे सुनवाई चली। कल की सुनवाई पूरी होने के बाद स्थानीय अदालत ने अपना फैसला आज के लिए टाल दिया है। आज, मेहुल चोकसी को भारत सौंपने को लेकर डोमिनिका की स्थानीय कोर्ट फैसला सुनाएगी। अदालत के फैसले पर हर किसी की नज़रें हैं लेकिन कल शाम डोमिनिका कोर्ट में जो सुनवाई हुई, उसमें दोनों पक्षों की ओर से क्या दलीलें रखी गयीं और कोर्ट के ऑब्जरबेशन क्या रहे? आज अगर फैसला भारत के पक्ष में आ जाता है तो कब तक उसे हिंदुस्तान लाया जा सकेगा? कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने से ठीक पहले हमें वैक्सीन गुरू कहा जा रहा था, हम दूसरे देशों को वैक्सीन भेज रहे थे, लेकिन इसके ठीक 1-2 महीने बाद ही तस्वीर बिल्कुल उलट गई। अब तक हम पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध नहीं करा पा रहे. और इस बीच तीसरी लहर का डर है सो अलग. कहा जा रहा है इससे बचने के लिए वैक्सीनेशन की स्पीड बढ़ानी पड़ेगी, जिसके बाद ICMR के प्रमुख डॉ. बलराम भार्गव ने ये दलील दी की जुलाई-अगस्त से रोज़ाना 1 करोड़ वैक्सीन भारत में उपलब्ध रहेगी और साल के अंत तक देश के सभी लोगों को वैक्सीन लग जाएगी। लेकिन सवाल है मौजूदा गति से कैसे ? वैक्सीन से जुड़े सवालों को लेकर कल सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की वैक्सीनेशन पॉलिसी पर सवाल उठाए और साथ ही केंद्र को पॉलिसी से जुड़े सभी दस्तावेजों को कोर्ट के सामने पेश करने को कहा। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, एल नागेश्वर राव और एस रविंद्र भट की पीठ ने कोविड से जुड़े मामलों पर सुनवाई के दौरान केंद्र से तीनों कोरोना वैक्सीन की खरीद पर अब तक का पूरा आंकड़ा मांगा है, क्या था सुप्रीम कोर्ट का ये पूरा मामला जहां केंद्र सरकार असहज नज़र आई? और कोर्ट ने स्पेसिफिकली क्या सवाल केंद्र से पूछे हैं?
रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



