
कन्याकुमारी में PM मोदी कर रहे ध्यान... जानिए कैसे और कितनी देर करना चाहिए मेडिटेशन
AajTak
ध्यान हमें इतना सक्षम बनाता है कि हम किसी भी चीज का प्रतिरोध कर सकें. ध्यान हमें प्रकृति के करीब पहुंचाता है और उसमें निहित सुंदरता को हमारे सामने लेकर आता है. ध्यान हमें धरती पर ही स्वर्ग का अहसास कराता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय तमिलनाडु के कन्याकुमारी में प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान कर रहे हैं. खास बात यह है कि इस प्रसिद्ध जगह में ही स्वामी विवेकानंद ने 1892 में ध्यान किया था. पीएम मोदी का यहां पर मेडिटेशन करना इस जगह की आध्यात्मिक विरासत की याद दिलाता है. इस जगह की विशेषता को जानने से पहले आइए आपको बताते हैं कि आखिर मेडिटेशन है क्या और उसे किस तरह से करना चाहिए.
क्या है ध्यान? ध्यान हमें इतना सक्षम बनाता है कि हम किसी भी चीज का प्रतिरोध कर सकें. ध्यान हमें प्रकृति के करीब पहुंचाता है और उसमें निहित सुंदरता को हमारे सामने लेकर आता है. ध्यान हमें धरती पर ही स्वर्ग का अहसास कराता है. ध्यान के जरिए हम कुछ ही देर में अपनी प्रकृति को बदल सकते हैं.
किस तर ध्यान किया जाना चाहिए? वैसे तो ध्यान करने के दर्जनों तरीके हैं. लेकिन सभी का अपना अलग-अलग स्वभाव है. हालांकि, सभी का मकसद मन को काबू में करना है. दरअसल, मन एक झील की तरह होता है, जिस तरह झील में पत्थर के गिरने पर लहरें उठती हैं. ठीक उसी तरह बाहरी चीजें हमें अशांत करती रहती हैं. ध्यान हमें यह सिखाता है कि किस तरह हमें अपने अशांत मन को शांत रखना है. हमारा मन अक्सर यहां-वहां घूमता रहता है. कभी हम लंदन के बारे में सोचने लगते हैं तो कुछ देर बाद ही न्यूयॉर्क के बारे में सोचना शुरू कर देते हैं. ध्यान इस तरह के विचलन को ही रोकता है.
ध्यान के लिए कैसा माहौल चाहिए? जो भी लोग ध्यान करना चाहते हैं, बेहतर होगा कि वे इसकी प्रैक्टिस के लिए एक कमरे को तय कर लें. पवित्रता का ध्यान रखते हुए उस कमरे में सोना नहीं चाहिए. उस कमरे में स्नान करके पूरी तरह से शुद्ध होकर ही प्रवेश करना चाहिए. उस कमरे में हमेशा फूल रखना चाहिए. साधना के लिए यह वातावरण सबसे उत्तम है. मन को पसंद आने वाले चित्र भी लगाना चाहिए. सुबह-शाम धूप जलाना चाहिए. उस कमरे में न तो झगड़ा करें, न क्रोध करें, न ही अपवित्र विचार रखें. केवल उन्हीं लोगों को वहां प्रवेश करने दें, जो आपके समान विचार रखते हों.
ध्यान करने का सही समय? प्रतिदिन कम से कम दो बार अभ्यास करना चाहिए. सबसे अच्छा समय सुबह और शाम का है. जब रात दिन में बदलता है और दिन रात में. इन समयों पर शरीर शांत होने की प्रवृत्ति रखता है. हमें उस प्राकृतिक स्थिति का लाभ उठाना चाहिए और फिर अभ्यास शुरू करना चाहिए. यह नियम बना लें कि जब तक अभ्यास न कर लें, तब तक कुछ ना खएं. अगर ऐसा करेंगे तो भूख की ताकत ही आलस्य को तोड़ देगी. आपने देखा होगा कि हमारे देश में बच्चों को सिखाया जाता है कि जब तक वे पूजा न कर लें, तब तक कुछ न खाएं और कुछ समय बाद यह उनका स्वाभाव हो जाता है.
ध्यान के कितने चरण होते हैं? ध्यान में तीन चरण होते हैं. पहले को धारणा कहते हैं. इसमें किसी वस्तु पर मन को एकाग्र किया जाता है. उदाहरण के तौर पर अपने मन को गिलास पर एकाग्र कीजिए. गिलास को छोड़कर अपने मन से हर दूसरी वस्तु को बाहर निकाल दीजिए. ध्यान रखें कि मन डगमगाए ना. जब यह मजबूत हो जाता है और ज्यादा नहीं डगमगाता है तो इसे ध्यान कहते हैं. इसके बाद एक और उच्चतर अवस्था होती है, जब गिलास और हमारे बीच का अंतर खत्म हो जाता है. इसे समाधि या तल्लीनता कहते हैं. इस समय मन और गिलास एक समान हो जाते हैं. सभी इंद्रियाँ रुक जाती हैं. अन्य इंद्रियों के माध्यम से काम करने वाली सभी शक्तियां मन में केंद्रित होती हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.








