
आज का दिनः सिखों के लिए हथियार की ट्रेनिंग क्यों चाहते हैं ज्ञानी हरप्रीत?
AajTak
ऑपरेशन ब्ल्यू स्टार की बरसी पर अकाल तख्त के मुख्य जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सिखों के लिए हथियारों की ट्रेनिंग की बात कही है. दूसरी तरफ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से पश्चिम बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं.
सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से शुरू हुई पंजाब में आक्रामक बयानबाजी तो चल ही रही थी, इस सिलसिले में एक और नया बयान और नया बवाल जुड़ गया. ऑपरेशन ब्ल्यू स्टार की 38वीं बरसी पर अकाल तख्त के मुख्य जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने लोगों को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने ब्ल्यू स्टार के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और साथ ही पंडित जवाहरलाल नेहरू समेत कांग्रेस के कई नेताओं को जमकर कोसा. बात यहीं तक रहती तो ठीक थी. हरप्रीत ने कुछ ऐसी अपील कर दी जो पंजाब में शांति और खुशहाली चाहने वालों को चुभ सकती है.
ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि दिन प्रतिदिन हमें धार्मिक स्तर पर कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं. जरूरी ये है कि हम अपनी इस लड़ाई को लड़ें. हमें अपने बच्चों को मार्शल आर्ट्स और अत्याधुनिक हथियारों की ट्रेनिंग देनी होगी. ऐसे सेंटर बनाए जाएं जहां ये ट्रेनिंग दी जा सके. आगे हरप्रीत ने पंजाब के गांवों में चर्च की मौजूदगी पर भी सवाल उठा दिया. उन्होंने कहा कि ये हमें कमजोर करने की कोशिश है, सिखों को नींद से जगना पड़ेगा. हरप्रीत के इस बयान के बाद इसके अलग अलग मायने निकाले जाने लगे. कई नेताओं ने हरप्रीत के इस बयान का विरोध किया है. सवाल ये है कि उनकी ये अपील किस कंटेस्ट में थी, वो इन अपील्स के जरिये सिखों की किस कमजोरी की तरफ इशारा कर रहे थे? हाल ही में पंजाब ने एक बड़े सिंगर की खुलेआम हत्या देखी है, ऐसे में इस बयान का असर किस तरह हो सकता है?
क्यों लोकप्रियता खो रहे बोरिस जॉनसन?
विवादों में घिरे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई. ब्रिटेन के पीएम को उनके पद से हटाने के लिए लाया गया ये प्रस्ताव पास नहीं हो सका, जॉनसन ने कंफीडेंस वोट पाने की लड़ाई 63 वोट से जीत ली. उनके समर्थन में 211 वोट पड़े और खिलाफ में 148. इससे पहले जॉनसन की अपनी ही कंजरवेटिव पार्टी की एक समिति के अध्यक्ष ने जॉनसन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की घोषणा की थी.
ब्रिटेन की संसद में नो कंफीडेंस मोशन संबंधी पत्रों के प्रभारी सर ग्राहम ब्रैडी ने बताया था कि ‘टोरी’ संसदीय दल के 54 सांसद इसकी मांग कर रहे हैं. जिसके बाद ये नो कंफीडेंस मोशन की तारीख निर्धारित की गई थी. कहा जा रहा है जॉनसन जितने बड़े बहुमत के साथ सत्ता में आए, उतनी ही तेजी से उनका ग्राफ भी गिरा है. मामला यहां तक आ गया कि उनकी अपनी ही पार्टी में उनके खिलाफ बिगुल बज गया. ऐसी नौबत कैसे आई, बोरिस जॉनसन जो एक लोकप्रिय नेता थे, उनकी घटती लोकप्रियता के पीछे के कारण क्या रहे?
क्या है जेपी नड्डा के बंगाल दौरे का कार्यक्रम?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










