
आजम खान को मिली राहत, मानहानि मामले में कोर्ट ने किया बरी
AajTak
आजम खान के खिलाफ मुकदमा 2019 में हजरतगंज कोतवाली में दर्ज हुआ था. उन पर आरोप था कि उन्होंने मंत्री पद पर रहते हुए सरकारी लेटरहेड व मुहर का दुरुपयोग कर आरएसएस को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की कोशिश थी.
समाजवादी पार्टी (SP) सदस्य और रामपुर के पूर्व सांसद आजम खान को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. लखनऊ की MP/MLA कोर्ट ने आजम खान को मानहानि के मामले में बरी कर दिया है.
2019 में लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में आजम के खिलाफ एडवोकेट अललामा जमीर नकवी ने मामला दर्ज करवाया था. आजम खान पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने सरकारी लेटरहेड का गलत इस्तेमाल कर आरएसएस और शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद को बदनाम कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि धूमिल कर प्रतिष्ठा को घोर आघात पहुंचाने का मामला दर्ज कराया था.
कोर्ट के इस फैसले के बाद आजम खान ने कहा कि यह फैसला बहुत ईमान वाला है. जज साहब को दुहाई दे सकता हूं. उनका शुक्रिया अदा कर सकता हूं. अदालतों से ही उम्मीद बची है. जो कानून है, वह न्याय की शक्ल में कायम रहे, जैसा आज हुआ है. कमजोरों को बहुत उम्मीद बंध जाएगी.
बता दें कि बीते सितंबर में आजम खान करीब 23 महीनों के बाद सीतापुर जेल से बाहर आए थे. उन्होंने जेल से बाहर निकलने के बाद कहा था कि प्रतिशोध तभी लागू होता है, जब मैंने किसी को नुकसान पहुंचाया हो. मैंने अच्छा व्यवहार किया है, यहां तक कि अपने दुश्मनों के साथ भी. कोई यह दावा नहीं कर सकता कि मैंने किसी के साथ अन्याय किया है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








