
आखिरी बार पर्दे पर दिखेगी 'इंडियाना जोन्स', हैरिसन फॉर्ड बोले- ये जेनरेशन की फिल्म
AajTak
'इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी' 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. वर्ल्डवाइड यह रिलीज होगी. रिलीज से पहले हैरिसन ने इंडिया टुडे संग बातचीत में उस सीक्रेट को रिवील किया, जहां उन्होंने बताया कि कैसे इतने सालों तक ऑडिन्स इस फिल्म से जुड़ी रही. हर जेनरेशन्स क्यों इस फिल्म को पसंद करती रही.
हॉलीवुड लवर्स के लिए एक खुशखबरी है. इंडस्ट्री की शान, हॉलीवुड आइकॉन हैरिसन फॉर्ड बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. पिछले 40 सालों से हैरिसन का नाम फिल्म 'इंडियाना जोन्स' के साथ जुड़ता आया है. इस बार आखिरी बार वह इस फिल्म में नजर आएंगे. इसके बाद एक्टिंग को वह अलविदा कह देंगे. 'इंडियाना जोन्स' जैसे कल्ट किरदार में ही हैरिसन फिल्म में वापसी कर रहे हैं.
बता दें कि 'इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी' 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. वर्ल्डवाइड यह रिलीज होगी. रिलीज से पहले हैरिसन ने इंडिया टुडे संग बातचीत में उस सीक्रेट को रिवील किया, जहां उन्होंने बताया कि कैसे इतने सालों तक ऑडिन्स इस फिल्म से जुड़ी रही. हर जेनरेशन्स क्यों इस फिल्म को पसंद करती रही.
एक्टर ने कही ये बात हैरिसन ने कहा- मुझे लगता है कि स्टोरीलाइन क्योंकि फैमिली पर आधारित रही, इसकी वजह से लोगों ने इस फिल्म से खुद को कनेक्ट किया. जब मैं अपने करियर ग्राफ को देखता हूं तो खुश होता हूं. मैंने इंडस्ट्री में रहकर सैटिस्फैक्ट्री काम किया है. मेरे करियर में मुझे लक का भी साथ मिला है. मैंने एक ऐसी फिल्म बनाई है जो कई जेनरेशन्स देखना एन्जॉय करती है. यह एक फैमिली फिल्म रही है. जब इस फिल्म की पहली कहानी को बनाया जा रहा था तो दिमाग में यही रखकर इसे लिखा गया था कि कई उम्र के लोग इसे साथ बैठकर देख सकें. शायद इसी वजह से इसकी हर फ्रैंचाइजी फिल्म हिट रही.
फ्रैंचाइजी फिल्मों का रहे हैरिसन हिस्सा बता दें कि साल 2008 के बाद 'इंडियाना जोन्स' फ्रैंचाइजी के तहत फिल्म 'इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी' इस साल रिलीज हो रही है. हैरिन की यह आखिरी फिल्म होने वाली है. इस फिल्म में वह एक आर्केलॉजिस्ट का रोल प्ले करते दिखेंगे.
लोगों को जानकारी के लिए बता दें कि हैरिसन फॉर्ड ने पहली फिल्म फ्रैंचाइजी 'रेडर्स ऑफ द लॉस्ट आर्क' में इंडियाना जोन्स का रोल प्ले किया था. यह फिल्म साल 1981 में रिलीज हुई थी. इसके बाद यह 'इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ डूम' में नजर आए थे. यह फिल्म साल 1984 में बनी थी. फिर 'इंडियाना जोन्स एंड द लास्ट क्रूसेडर' में दिखे थे जो साल 1989 में रिलीज हुई थी. और आखिरी बार साल 2008 में आई 'इंडियाना जोन्स एंड द किंगडम ऑफ द क्रिस्टल स्कल' में यह नजर आए थे.
लेजेंड्री एक्टर हैरिसन फॉर्ड 'स्टार वॉर्स' में हैन सोलो का रोल प्ले करते दिखे थे. इसके अलावा यह फिल्म 'ब्लेड रनर' में CIA एजेंट जैक रायन और रिक डैकर्ड का रोल प्ले करते दिखे थे.

महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी शादी के बाद बड़े विवाद में फंस गई हैं. फरमान खान से शादी को लेकर जहां उनके रिश्ते को लव जिहाद बताया जा रहा है, वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों ने मामला और गरमा दिया है. अब सनोज मिश्रा ने इन आरोपों पर पलटवार किया है, जबकि मोनालिसा के परिवार ने भी उनके दावों को झूठा बताया है.

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)











