
आखिरकार इमरान खान से हुई बहन की मुलाकात, उजमा खान ने बताया जेल में कैसा है पूर्व पीएम का हाल
AajTak
इमरान खान 2023 से कई मामलों में रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. पिछले करीब एक महीने से इमरान खान से किसी भी परिवारिक सदस्य को मिलने की अनुमति नहीं थी, जिससे उनके स्वास्थ्य और कुशलता को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गई थीं.
पाकिस्तान में लंबे समय से चर्चाओं और अटकलों के बीच आखिरकार पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन डॉ. उजमा खान की मुलाकात हो गई. यह मुलाकात रावलपिंडी के अदियाला जेल में हुई, जहां इमरान खान को अगस्त 2023 से कई मामलों में बंदी बनाया गया है.
दरअसल, पिछले करीब एक महीने से इमरान खान से किसी भी परिवारिक सदस्य को मिलने की अनुमति नहीं थी, जिससे उनके स्वास्थ्य और कुशलता को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गई थीं. कई लोगों ने यहां तक सवाल उठाए कि क्या वह जीवित हैं या नहीं. इसको लेकर मंगलवार को पाकिस्तान की सड़कों पर इमरान समर्थकों ने जमकर हंगामा किया. इसके बाद पूर्व पीएम की एक बहन को मिलने की अनुमति मिल गई थी.
इस मुलाकात ने पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इमरान खान के स्वास्थ्य और कारावास स्थितियों पर चल रही अटकलों पर विराम लगाया है.
मुलाकात के बाद डॉ. उजमा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इमरान खान ठीक हैं, उनकी सेहत अच्छी है. इमरान को अकेले कैद में रखा गया है, उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. इमरान खान गुस्से में हैं और उन्होंने कहा है कि जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए आसिम मुनिर जिम्मेदार है.
जेल के बाहर रहे सख्त सुरक्षा इंतजाम
इस मुलाकात के दौरान पाकिस्तान पंजाब सरकार ने रावलपिंडी और इस्लामाबाद में सख्त सुरक्षा इंतजाम किए थे. आठ पुलिस थाना क्षेत्रों के स्टेशन हाउस ऑफिसर और वरिष्ठ अधिकारी जेल के बाहर तैनात रहे. अदियाला रोड के साथ पूरी रावलपिंडी पुलिस तैनात की गई थी. अधिकारियों ने बताया कि आठ किलोमीटर के क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया, स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए और निवासियों को आईडी कार्ड दिखाकर ही क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति दी गई.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








