
'आई हैव ए प्लान...' 17 साल बाद बांग्लादेश लौटे तारिक रहमान के इस भाषण के क्या मायने हैं?
AajTak
तारिक की बांग्लादेश वापसी में खास प्रतीकात्मकता थी. जब वो ढाका एयरपोर्ट से बाहर आए तो उन्होंने जूते उतारकर थोड़ी देर के लिए जमीन पर खड़े हुए और हाथ में मिट्टी उठाई . ये असल में अपने देश के प्रति सम्मान दिखाने का तरीका था. उन्होंने रिसेप्शन में साधारण प्लास्टिक की कुर्सी को चुना और विशेष कुर्सी हटा दी, जो पिछले समय के भव्यता और 'सिंहासन मानसिकता' से दूरी दिखाता है.
करीब 60 साल पहले अमेरिका के सिविल राइट्स एक्टिविस्ट मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने अपना मशहूर भाषण 'आई हैव ए ड्रीम' लिंकलन मेमोरियल से दिया था. ये भाषण न केवल मानवाधिकार की लड़ाई में ऐतिहासिक माना जाता है, बल्कि अमेरिका में जातीय समानता के लिए भी एक मील का पत्थर साबित हुआ.
अब 25 दिसंबर को बांग्लादेश के नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के प्रमुख तारिक रहमान ने अपने देश में 17 साल बाद पहला भाषण दिया और मार्टिन लूथर के शब्दों का हवाला देते हुए इसे अपने अंदाज में कहा, 'I have a plan'.
तारिक ने 17 मिनट के अपने भाषण में, जो संयोग से मार्टिन लूथर के भाषण जितना लंबा था, अपने शासन के प्लान बताए. वो पीएम बनने के शीर्ष दावेदार माने जा रहे हैं. उनके भाषण का फोकस समावेशिता पर था. उन्होंने मुसलमान और हिंदू दोनों से अपील की कि वे मिलकर एक 'नया बांग्लादेश' बनाएं.
इस भाषण का समय बेहद अहम था क्योंकि बांग्लादेश की राजनीतिक स्थिति अभी काफी नाजुक है और कई कट्टरपंथी इस्लामी ताकतें राज्य में अपनी दहशत फैला रही हैं. तारिक का संदेश भारत के लिए भी राहत भरा हो सकता है, क्योंकि दोनों देशों के रिश्ते फिलहाल काफी तनावपूर्ण हैं.
तारिक रहमान की घर वापसी

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








