
आईटी प्रोफेशनल से ठगे 1.96 करोड़ , फिर शराब में जहर मिलाकर पिलाया... इनवेस्टमेंट के नाम पर रची साजिश
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक आईटी प्रोफेशनल से न केवल करीब दो करोड़ रुपये की ठगी की गई, बल्कि उसे शराब में जहर मिलाकर मारने की कोशिश भी की गई. आरोपी ने पहले दोस्ती की, फिर संपत्ति हथियाने की योजना बनाई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश और ठगी के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
महाराष्ट्र के ठाणे में एक आईटी प्रोफेशनल से 1.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई. इसके बाद उसे जहर देकर मारने की कोशिश की. आरोपी ने पहले दोस्ती कर पीड़ित को जमीन में इनवेस्टमेंट के नाम पर फंसाया, फिर धीरे-धीरे उसकी संपत्ति हड़पने की साजिश रची. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, यह मामला ठाणे का है. यहां मुंबई के सायन निवासी अजींक्य अशोक मोहिते के खिलाफ धोखाधड़ी और हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है. शिकायत के अनुसार, आरोपी ने जुलाई 2022 से फरवरी 2025 के बीच 43 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल से न केवल करोड़ों रुपये ऐंठे, बल्कि उसकी जान लेने की भी कोशिश की.
यह भी पढ़ें: MP: मेट्रोमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर NRI युवक से 2.68 करोड़ रुपये की ठगी, भाई-बहन गिरफ्तार
शुरुआत में मोहिते ने पीड़ित से दोस्ती की और उसे रत्नागिरी जिले के चिपलून में जमीन में इनवेस्टमेंट करने के लिए राजी कर लिया. इसी बहाने आरोपी ने उससे 92.7 लाख रुपये कैश ऐंठ लिए. इसके बाद मोहिते ने दबाव बनाकर, धमकी देकर और ब्लैकमेल करके पीड़ित से कीमती दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े कागजात भी अपने नाम करवाने की कोशिश की.
आरोपी ने पीड़ित से 1.03 करोड़ रुपये कीमत के सोने के सिक्के भी ले लिए. इस पूरे मामले में सबसे खतरनाक मोड़ तब आया, जब आरोपी ने पीड़ित को शराब में सफेद रंग का संदिग्ध पाउडर मिलाकर पिलाया.
शिकायत में कहा गया है कि शराब में शक्तिशाली ट्राइसायक्लिक एंटीडिप्रेसेंट्स और बार्बिटुरेट्स मिले थे, जो ज्यादा मात्रा में जानलेवा हो सकते हैं. फॉरेंसिक रिपोर्ट में इन केमिकल्स की पुष्टि हुई है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








