
आइडियल कॉलेज में नमाज को लेकर विवाद, VHP-बजरंग दल ने जताई आपत्ति, एडमिनिस्ट्रेशन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
AajTak
मुंबई के पास कल्याण में स्थित एक निजी कॉलेज में छात्रों द्वारा नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होते ही विवाद खड़ा हो गया. इस वीडियो पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई और मौके पर पहुंचकर कॉलेज प्रशासन से कार्रवाई की मांग की. सूचना पर पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाल लिया. कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
कल्याण के आइडियल कॉलेज में कैंपस के अंदर कुछ छात्रों द्वारा नमाज पढ़ने का मामला सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने कॉलेज पहुंचकर आपत्ति जताई. विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत किया. बाद में छात्रों ने कॉलेज प्रशासन और मौजूद कार्यकर्ताओं से माफी मांगी.
यह मामला फार्मेसी डिपार्टमेंट से जुड़े कुछ छात्रों से संबंधित बताया गया है. जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंच गए और प्रशासन के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई.
विवाद के बीच पहुंची पुलिस
उधर, बढ़ते विवाद को देखते हुए स्थानीय हिललाइन पुलिस को भी सूचना दी गई. कुछ ही देर में पुलिस टीम कॉलेज पहुंची और पूरे मामले के बारे में जानकारी ली. पुलिस ने कैंपस में मौजूद छात्रों, स्टाफ और संगठनों के प्रतिनिधियों से बात कर माहौल को शांत रखने की अपील की.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
कॉलेज प्रशासन ने बताया कि कुछ छात्र एक खाली कक्षा में कुछ मिनटों के लिए नमाज़ पढ़ रहे थे. इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद मामला संवेदनशील बन गया. वीडियो वायरल होने के बाद कुछ संगठनों ने संबंधित छात्रों पर कार्रवाई की मांग की.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










