आंध्र प्रदेश: बांटी जा रही है कोरोना की चमत्कारी दवा, लग गई 10 हजार लोगों की लाइन
AajTak
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में एक आयुर्वेदिक दवा से कोरोना के इलाज का दावा किया जा रहा है. इस दवा की मांग इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि आंध्र प्रदेश सरकार ने इस आयुर्वेदिक दवा की इलाज की क्षमता जांचने के लिए इसे भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) में भेजने का फैसला किया है.
देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैल रहा है. लिहाजा, कोरोना से बचने के लिए वैक्सीनेशन का काम भी जारी है. संक्रमण की रोकथाम और संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए सरकार ने कुछ प्रोटोकॉल निर्धारित किए हैं. लेकिन इससे इतर भी कोरोना से बचाव को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं. आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में एक आयुर्वेदिक दवा से कोरोना के इलाज का दावा किया जा रहा है. इस दवा की मांग इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि आंध्र प्रदेश सरकार ने इस आयुर्वेदिक दवा की इलाज की क्षमता जांचने के लिए इसे भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) में भेजने का फैसला किया है. दरअसल, आंध्र प्रदेश के नेल्लोर स्थित कृष्णापट्टनम गांव में कोरोना से लड़ने के लिए लोगों को एक जादुई आयुर्वेदिक दवा दी जा रही है. इस बात की खबर लोगों में आग की तरह फैल रही है. एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस कारण कृष्णपट्टनम गांव में इस दवा को खरीदने के लिए दस हजार लोगों की लाइन लग गई. शुक्रवार को आंध्र प्रदेश सरकार ने इस आयुर्वेदिक दवा का एफीकेसी रेट और संपूर्ण जानकारी के लिए इसे भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) भेजने का फैसला किया है. कृष्णापट्टनम गांव में इस दवा को लेने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. जहां एक तरफ लंबी लंबी लाइनों में इस दवा को वितरित किया जा रहा है. वहीं कोविड-19 के प्रोटोकॉल्स की धज्जियां भी उड़ रही हैं. इस दवा का वितरण आयुर्वेदिक चिकित्सक बी आनंदैया द्वारा किया जा रहा है, जो कभी गांव के सरपंच हुआ करते थे और बाद में मंडल परिषद के सदस्य बने.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












