
आंध्र प्रदेश के राजमंड्री में डबल मर्डर, मां-बेटी की चाकू से बेरहमी से हत्या, संदिग्ध प्रेमी फरार!
AajTak
आंध्र प्रदेश के राजमंड्री में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां 37 वर्षीय महिला मोहम्मद सलमा और उसकी 17 वर्षीय बेटी की चाकू से हत्या कर दी गई. घटना बम्मूरु इलाके के डी-ब्लॉक में हुई. पुलिस को शक है कि 20 वर्षीय पी. शिवा कुमार (नाबालिग का प्रेमी) वारदात के बाद फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
आंध्र प्रदेश के राजमंड्री के बोम्मुरु इलाके में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 37 वर्षीय महिला और उसकी 17 वर्षीय बेटी की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई. दरअसल, राजमंड्री ग्रामीण क्षेत्र की डी-ब्लॉक हुंकुमपेट में महिला मोहम्मद सलमा और उसकी बेटी का शव खून से लथपथ हालत में उनके घर में मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
संदिग्ध आरोपी की तलाश जारी
पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड में 20 वर्षीय युवक पी. शिवा कुमार की भूमिका संदिग्ध है. बताया जा रहा है कि शिव कुमार पिछले कुछ दिनों से सलमा और उसकी बेटी के साथ रह रहा था और नाबालिग के साथ उसके रिश्ते की भी बात सामने आई है. मृतका सलमा का भाई भी कुछ समय पहले तक उनके साथ रह रहा था.
यह भी पढ़ें: बहादुरगढ़ धमाके में नया खुलासा, बहन-बहनोई ने धोखे से अपने नाम की प्रॉपर्टी, शख्स ने पत्नी और 3 बच्चों की हत्या की
इसी बीच शनिवार रात करीब 1 बजे तक वह घर पर था. लेकिन सुबह जब वह अपने मीट शॉप से काम करके लौटा, तो उसने अपनी बहन और भांजी को खून से लथपथ हालत में पाया. घर में एक किचन चाकू मिला, जिसे हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया था.
पुलिस की कार्रवाई

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










