
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में मिली बम की धमकी... मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाई, पुलिस हाई अलर्ट
AajTak
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में बम की धमकी से हड़कंप मच गया. संदिग्ध मेल्स में ISI और पूर्व LTTE सदस्यों द्वारा RDX विस्फोट की साजिश का दावा किया गया. इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं. शहर के प्रमुख स्थलों, बस स्टैंड और मंदिरों में सघन जांच की गई. मुख्यमंत्री नायडू की यात्रा को देखते हुए सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है.
आंध्र प्रदेश के तिरुपति (Tirupati) में बम विस्फोट की धमकी मिली है. इसके चलते पुलिस एक्टिव हो गई. धमकी मिलने के बाद बम डिस्पोजल टीमों ने शहर के कई हिस्सों का निरीक्षण किया.
पुलिस ने 2 संदिग्ध मेल्स की भी जांच की. इन मेल्स में आरोप लगाया गया कि ISI और तमिलनाडु में स्थित पूर्व LTTE के सदस्य मिलकर शहर में RDX विस्फोट करने की साजिश रच रहे हैं. धमकी में तिरुपति के 4 क्षेत्रों में विस्फोट करने की बात कही गई है.
पुलिस ने RTC बस स्टैंड, श्रीनिवासम, विष्णु निवासम, कपिलतीर्थम, गोविंदराजुला स्वामी मंदिर और अन्य प्रमुख स्थलों की सुरक्षा जांच की. इसके अलावा न्यायाधीशों के आवास परिसर और कोर्ट क्षेत्र में भी सुरक्षा जांच की गई.
तिरुपति में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की 6 अक्टूबर को प्रस्तावित यात्रा से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने कड़े इंतज़ाम किए हैं. इसी कड़ी में एग्रीकल्चर कॉलेज हेलीपैड पर अतिरिक्त जांच की गई. साथ ही बम की धमकी के बाद मंदिरों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










