
आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि...बिहार के इस इलाके में बर्बाद हुई हजारों एकड़ फसल, जानें मौसम पर अपडेट
AajTak
Bihar Weather Update: देश के अधिकतर हिस्सों में आनेवाले दिनों में बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम के बदले मिजाज से गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन किसानों को काफी नुकसान हो रहा है. आज सुबह बिहार के कुछ इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिस कारण से किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई. आइए जानते हैं मौसम पर क्या है अपडेट.
IMD Rainfall, Weather Update: बिहार में गर्मी के बीच बारिश और ओलावृष्टि से थोड़ी राहत जरूर मिली है. लेकिन किसानों को मौसम के बदले मिजाज की वजह से परेशानी हो रही है. बिहार के मुजफ्फरपुर में शुक्रवार सुबह तेज आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों की सैकड़ों एकड़ गेहूं और मक्के की फसल बर्बाद हो गई है.
बदले मौसम से सबसे ज्यादा नुकसान मक्के और गेहूं की फसल को हुआ है. ओलावृष्टि से हजारों एकड़ मक्के, गेहूं ,पपीता और दलहन की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई. वहीं, फूस के दर्जनों घर तेज आंधी की चपेट में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए.
दरअसल जिले के औराई प्रखंड के सरहचिया, मधुबन प्रताप, सहिला बल्ली, जनार, औराई के दक्षिणी इलाकों में किसानों का काफी नुकसान हुआ है. किसानों ने बताया कि पहले सुबह तेज आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई जिसमें हमारी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई. हम लोग सरकार से चाहते हैं कि ओलावृष्टि में जिन किसानों की बर्बादी हुई है उन्हें मुआवजा मुहैया करवाया जाए.
वहीं, किसान सुरेश बैठा का कहना है 2 एकड़ में हमने गेहूं और दलहन की फसल लगाई थी, वह पूरी तरह से बर्बाद हो गई है. उन्होंने कहा कि हम लोगों ने कर्ज लेकर खेती की थी. सरकार से हम लोग मांग करते हैं किसानों की जो बर्बादी हुई है उसके मुआवजे का भुगतान करवाया जाए. वहीं, किसान रजनीश यादव का कहना है हमारे इलाके में गेहूं की फसल और मक्के की फसल बड़े पैमाने पर की जाती है जो पूरी तरह से बर्बाद हो गई है.
मुजफ्फरपुर के मौसम पर क्या है अपडेट मौसम विभाग की मानें तो आज 17 मार्च को मुजफ्फरपुर में न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गरज के साथ एक या दो बार बारिश हो सकती है. IMD की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 18 से 22 मार्च तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने वाला है. इन दिनों में मुजफ्फरपुर में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो इन दिनों मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.
पटना के मौसम का हाल मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज से 21 मार्च तक पटना में बादलों का डेरा रह सकता है. इसी के साथ बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिलेंगी. वहीं, इन दिनों न्यूनतम तापमान 18 से 22 और अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री के बीच बना रह सकता है. भागलपुर में लगभग ऐसा ही मौसम बना हुआ है. भागलपुर में 17 से 21 मार्च तक गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



