
अफगानिस्तान में फंसे नागरिक, परेशान परिजनों ने सुरक्षित वतन वापसी के लिए सरकार से लगाई गुहार
AajTak
गोरखपुर के शैलेन्द्र शुक्ल काबुल की एक स्टील फैक्ट्री में मशीन इंस्टाल करने गए थे. शैलेन्द्र के साथ गोरखपुर के दो और युवक भी उसी फैक्ट्री में काम कर रहे थे. तालिबान के कब्जे के बाद सभी खौफ में हैं.
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बीच कई भारतीय अब भी वहां फंसे हैं. जो लोग अफगानिस्तान में फंसे हैं, उनके परिजन परेशान हैं. परेशान परिजनों ने अपने परिवार के सदस्य उनकी जल्द वतन वापसी सुनिश्चित कराने की गुहार लगाई है. गोरखपुर के शैलेन्द्र शुक्ल काबुल की एक स्टील फैक्ट्री में मशीन इंस्टाल करने गए थे. शैलेन्द्र के साथ गोरखपुर के दो और युवक भी उसी फैक्ट्री में काम कर रहे थे. तालिबान के कब्जे के बाद सभी खौफ में हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











