
अहमदाबाद से लखनऊ आ रही फ्लाइट में फीमेल क्रू मेंबर से अश्लील हरकत, एयरलाइन ने उठाया ये कदम
AajTak
अहमदाबाद से लखनऊ (Ahmedabad to Lucknow) आ रही फ्लाइट में तीन पैसेंजर्स ने नशे में महिला क्रू मेंबर के साथ अश्लील व्यवहार किया. जब क्रू मेंबर्स ने उन्हें समझाया, वे तब भी नहीं माने. इसके बाद एयरलाइन ने फ्लाइट की लैंडिंग के बाद पुलिस से शिकायत की.
अहमदाबाद से लखनऊ आ रहे विमान में 3 यात्री महिला क्रू को लेकर आपस में भिड़ गए. आरोप है महिला क्रू मेंबर से इन लोगों ने अश्लील हरकत भी की थी. इसके बाद क्रू मेंबर ने यात्री को समझाने का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि यात्री नशे में धुत थे. वे हैदराबाद से लखनऊ की यात्रा कर रहे थे. आरोप है कि नशे की हालत में उन्होंने महिला क्रू मेंबर के साथ जमकर अभद्रता की.
Hong Kong flight: हांगकांग जाने वालों के लिए खुशखबरी, भारत, अमेरिका सहित 9 देशों की फ्लाइट से हटा प्रतिबंध
मामले के संबंध में जानकारी के अनुसार, लखनऊ एयरपोर्ट (Airport) पर फ्लाइट लैंड होने के बाद इंडिगो एयरलाइन (Indigo airline) से महिला ने मामले की शिकायत की. इस मामले की जानकारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ (CISF) को दी गई. सीआईएसएफ ने तीनों आरोपियों को पकड़कर सरोजिनी नगर पुलिस के हवाले कर दिया है.
वहीं इस मामले में इंडिगो एयरलाइन (Indigo airline) की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों प्रदीप, कुलदीप और ज्ञानेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस आईपीसी की धारा 294 के तहत केस दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












