
अहमदाबाद में HMP वायरस का एक और केस, 10 दिन में पांचवां मामला, गुजरात में अब तक 6 मरीज मिले
AajTak
अहमदाबाद नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भविन सोलंकी ने बताया कि 4 साल के एक बच्चे में HMPV संक्रमण की पुष्टि हुई है. बच्चा अहमदाबाद के कृष्णनगर क्षेत्र का निवासी है और उसे 13 जनवरी को खांसी, सर्दी और बुखार की शिकायत के साथ ज़ायडस अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती 4 साल के बच्चे में मानव मेटाप्नीमोवायरस (HMPV) संक्रमण की पुष्टि हुई है. पिछले 10 दिनों में यह अहमदाबाद में HMPV का पांचवां केस है. जबकि गुजरात में अब तक कुल 6 मामले सामने आए हैं.
अहमदाबाद नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भविन सोलंकी ने बताया कि 4 साल के एक बच्चे में HMPV संक्रमण की पुष्टि हुई है. बच्चा अहमदाबाद के कृष्णनगर क्षेत्र का निवासी है और उसे 13 जनवरी को खांसी, सर्दी और बुखार की शिकायत के साथ ज़ायडस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने बताया कि उसी दिन अस्पताल में किए गए परीक्षण में बच्चे में HMPV संक्रमण पाया गया.
राज्य में अब तक एचएमपीवी के कुल 6 मामले सामने आए हैं, जिनमें अहमदाबाद से चार, साबरकांठा जिले से एक और कच्छ जिले से एक केस शामिल है. इस सीजन में अहमदाबाद में HMPV का पहला मामला 6 जनवरी को सामने आया था. ये बीमारी चीन में प्रकोप के बाद चर्चा में आई.
बता दें कि भारत में धीरे-धीरे HMPV वायरस के मामले बढ़ रहे हैं. चीन से शुरू हुए इस वायरस की जद में अब आसपास के कई देश भी आ गए हैं.
पहली बार 2001 में हुई थी इस वायरस की पहचान
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एचएमपीवी कोई नया वायरस नहीं है. इसकी पहली बार पहचान 2001 में हुई थी और यह सालों से दुनिया भर में फैल रहा है. वहीं विशेषज्ञों ने कहा कि एचएमपीवी के लिए शायद ही कभी अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ती है. इसलिए यह ज्यादा चिंताजनक नहीं है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












