
अहमदाबाद में क्रैश के बाद Air India ने अपनी 15% इंटरनेशनल उड़ानें रद्द कीं, 6 दिनों में 83 फ्लाइट कैंसिल
AajTak
एयर इंडिया ने 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे और हालिया वैश्विक हालात को देखते हुए अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15% की कटौती का फैसला किया है. यह फैसला सुरक्षा जांच, एयरस्पेस प्रतिबंध और अन्य तकनीकी कारणों के चलते लिया गया है. एयरलाइन ने यात्रियों को रीशेड्यूल या रिफंड का विकल्प देने की बात कही है.
एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15% कटौती का एलान किया है, जो फिलहाल मिड-जुलाई तक लागू रहेगी. यह फैसला 12 जून को अहमदाबाद में एक एयर इंडिया विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने और बढ़ते सुरक्षा उपायों के मद्देनजर लिया गया है. कटौती मुख्य रूप से वाइडबॉडी एयरक्राफ्ट पर लागू होगी.
एयरलाइन ने कहा कि यह फैसला "ऑपरेशनल स्थिरता, बेहतर सेफ्टी और यात्रियों की असुविधा को कम करने" के लिए लिया गया है. बीते छह दिनों में कंपनी की अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में कई तरह की बाधाएं आईं, जिसके चलते कुल 83 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं.
यह भी पढ़ें: गुजरात सरकार Air India से मांगेगी 2.70 करोड़ रुपये मुआवजा, विमान दुर्घटना में रेजिडेंट डॉक्टरों की संपत्ति को हुआ था नुकसान
मिडिल ईस्ट के तनाव को लेकर भी उड़ानें रद्द
एक्स पर एयर इंडिया ने लिखा, "मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव, यूरोप और पूर्वी एशिया के कई देशों में नाइट कर्फ्यू, चल रही सुरक्षा जांच और इंजीनियरिंग और पायलट टीम की सतर्कता की वजह से उड़ानों में अस्थिरता आ रही है."
एयर इंडिया ने यह भी बताया कि इस अस्थायी कटौती से रिजर्व एयरक्राफ्ट की मौजूदगी बढ़ेगी, जिससे किसी भी गंभीर हालात से बेहतर ढंग से निपटा जा सकेगा. यह कदम कंपनी के मुताबिक "जरूरी और संतुलित" है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










