
अहमदाबाद: प्यार में बाधा बन रहा था प्रेमिका का पति, शख्स ने धोखे से बुलाकर किया मर्डर
AajTak
अहमदाबाद से अनैतिक प्रेम प्रसंग का एक और मामला सामने आया है, जहां पर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को पाने की चाह में उसके पति की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि दिनेश की पत्नी वर्षा का अमित के साथ अवैध संबंध था. दिनेश को इस बारे में पता चल गया था, इसकी वजह से आरोपी अमित ने दिनेश को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और हत्या कर दी.
अहमदाबाद से अनैतिक प्रेम प्रसंग का एक और मामला सामने आया है, जहां पर एक शख्स ने प्यार में बाधा बन रहे प्रेमिका के पति को धोखे से बुलाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने बचने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया, लेकिन पुलिस ने अपनी जांच में आरोपी के षड्यंत्र का पर्दाफाश कर दिया.
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए कहा, दो दिन पहले अहमदाबाद के सरखेज इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला था और मामला आत्महत्या का लग रहा था. मृतक की पहचान दिनेश परमार के रूप में हुई थी.
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि दिनेश की पत्नी वर्षा का अमित के साथ अवैध संबंध था. दिनेश को इस बारे में पता चल गया था, इसकी वजह से आरोपी अमित ने दिनेश को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. इस मामले में एक नाबालिग के शामिल होने की जानकारी भी सामने आई है.
पुलिस ने आगे बताया कि अमित ने एक नाबालिग की मदद से दिनेश को घटना के दिन रात में खाना खाने के लिए सरखेज रेलवे ट्रैक पर ले गया. फिर आरोपी ने मृतक को धक्का देकर ट्रेन के नीचे मारने की कोशिश की. हालांकि, उसकी कोशिश नाकाम हो गई.
इसके बाद आरोपी ने दिने पर चाकू से वार कर हत्या कर दी और फिर शव को रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया, लेकिन साबरमती रेलवे पुलिस ने पूरे मामले को सुलझा लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












