
अस्पताल में भर्ती हुए शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल, टूटा हाथ, शेयर किया दर्द
AajTak
51 साल की उम्र में भी अनुपम मित्तल फिट और फाइन हैं. वो हेल्दी डाइट और वर्कआउट पर काफी फोकस करते हैं. हाल ही में शार्क टैंक इंडिया जज ने हॉस्पिटल के बेड से फोटोज और वीडियो शेयर करके फैंस को उनकी चोट की अपडेट दी.
शार्क टैंक इंडिया का दूसरा सीजन दर्शकों को काफी पसंद आया. शो को लेकर कोई ना कोई खबर सामने आती रहती है. हालांकि, इस बार जो अपडेट सामने आई है वो थोड़ी परेशान करने वाली है. शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल के हाथ में चोट आ गई है और उन्होंने फैंस के लिए एक मैसेज शेयर किया है.
अनुपम मित्तल का टूटा हाथ
51 साल की उम्र में भी अनुपम मित्तल फिट और फाइन हैं. वो हेल्दी डाइट और वर्कआउट पर काफी फोकस करते हैं. हाल ही में शार्क टैंक इंडिया जज ने हॉस्पिटल के बेड से फोटोज और वीडियो शेयर करके फैंस को उनकी चोट की जानकारी दी.
अनुपम मित्तल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वो हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए दिख रहे हैं. इसके बाद दूसरी तस्वीर में उनके हाथ में प्लास्टर बंधा हुआ दिख रहा है. सर्जरी के बाद वो मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. अनुपम मित्तल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मंजिल जब दूर हो जाए तो और मेहनत से फाइट करो.
इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि वो कई सालों से अपने आप को शेप में लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जब वो लक्ष्य तक पहुंच जाते हैं, तो जिंदगी उन्हें पीछे धकेल देती है.
फैंस हुए परेशान

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.












