
अस्पताल के बेड पर अनुराग, पर मिलने नहीं पहुंचा परिवार, यूट्यूबर का हाल बताते हुए रो पड़ा दोस्त, बोला- दुआ करें
AajTak
हर कोई अनुराग डोबाल की सलामती की दुआ कर रहा है और उनके सपोर्ट में आगे आ रहा है. एक्सीडेंट के बाद अनुराग फिलहाल अस्पताल में हैं. उनके दोस्त ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है. इंफ्लुएंसर्स से लेकर टीवी सितारे भी यूट्यूबर अनुराग डोबाल को लेकर परेशान हैं.
UK07 राइडर के नाम से मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोबाल इस समय अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है. सड़क दुर्घटना में वो बुरी तरह घायल हो गए. अनुराग डोबाल के दोस्त ने अस्पताल से वीडियो शेयर करके यूट्यूबर का हेल्थ अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि अनुराग की कंडीशन ठीक नहीं है. वो काफी डिप्रेशन में भी हैं.
किस हाल में हैं अनुराग?
अनुराग डोबाल के दोस्त जोगिंदर ने अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर से वीडियो शेयर किया है. उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि अनुराग के मुश्किल वक्त में उनका कोई भी दोस्त अस्पताल में उनका हाल-चाल पूछने नहीं आया है. शख्स ने नम आंखों से कहा कि अनुराग के साथ 30-40 दोस्त रहते थे. लेकिन ऐसे समय में कोई भी नहीं आया. शख्स ने ये भी बताया कि अनुराग के परिवार से भी उन्हें देखने के लिए कोई नहीं आया है. ना मां-बाप आए, ना भाई आया और ना ही कोई रिश्तेदार आया.
यूट्यूबर का हेल्थ अपडेट देते हुए शख्स ने कहा कि अनुराग के हिप्स की हड्डियां टूट गई हैं. दोनों हिप्स में फ्रैक्चर हुआ है. वो ICU में हैं. उन्होंने फैंस से अपील की है कि वो अनुराग के जल्दी ठीक होने की दुआ करें.
डिप्रेशन में हैं अनुराग

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












